Inkhabar

Woman dance on Ram aayenge: US में घाघरा चोली पहने -14 डिग्री पर झूमती दिखी महिला

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी केवल राम नाम की गूंज है। इस दौरान राम नाम के कई भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इसी इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि अमेरिका में […]

Woman dance on Ram aayenge
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2024 18:18:47 IST

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूरे देश में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी केवल राम नाम की गूंज है। इस दौरान राम नाम के कई भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इसी इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो कि अमेरिका में किसी जगह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला ‘राम आएंगे’ गाने पर -14 डिग्री के ठंडे तापमान में बर्फ पर झूमती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में राम आएंगे भजन पर महिला(Woman dance on Ram aayenge) बड़े प्रेम के साथ भक्ति भाव से नाच रही है।

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी जश्न मनाया जा रहा है। वहीं इंटरनेट पर भी इन दिनों राम नाम की धूम मची हुई है, राम(Woman dance on Ram aayenge) भक्तों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इंडिगो फ्लाइट में झूमे भक्त

जानकारी दे दें कि Mygovindia के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वायरल वीडियो में फ्लाइट के अंदर बैठे लोग ‘राम आएंगे’ भजन गुनगुना रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक यात्री अयोध्या जा रहे थे।

जर्मन सिंगर ने भी शेयर थी की वीडियो

वहीं जर्मनी की महिला सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। बता दें कि उस वीडियो में महिला सिंगर राम आएंगे भजन को अपने स्टाइल में गा रही थी। वहीं लोगों ने इस वीडियो को बेहद पसंद किया।

पीएम ने भी शेयर किए थे भजन

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ दिन पहले ‘राम आएंगे’ सहित कुछ राम भजन शेयर किए थे और उसके बाद वे भजन भी काफी वायरल हुए थे।

 

ALSO READ: