Inkhabar

महिला ने 60 लोगों से की शादी, जानिए तीन दिन चले इवेंट की कहानी!

Viral Video: कहते हैं, मोहब्बत बिल्कुल शतरंज के खेल जैसी होती है, सिर्फ एक गलत चाल और सीधे शादी! इसलिए लोग अपनी शादी बहुत सोच-समझकर करते हैं। अपने जीवन में किसी को पार्टनर बनाने से पहले इंसान काफी सोच-विचार करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इतने महत्वपूर्ण फैसले को मजाक समझकर […]

Woman married 60 people story of amazing three day long event
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2024 17:40:07 IST

Viral Video: कहते हैं, मोहब्बत बिल्कुल शतरंज के खेल जैसी होती है, सिर्फ एक गलत चाल और सीधे शादी! इसलिए लोग अपनी शादी बहुत सोच-समझकर करते हैं। अपने जीवन में किसी को पार्टनर बनाने से पहले इंसान काफी सोच-विचार करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इतने महत्वपूर्ण फैसले को मजाक समझकर उसके साथ खेलते हैं।

एक अनोखी कहानी

आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बता रहे हैं जिसने अपनी शादी के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 60 लोगों को चुना और उनसे शादी कर ली। यह कहानी ऑस्ट्रेलिया की 40 साल की कार्ली सारे की है, जो पेशे से वेडिंग फोटोग्राफर हैं।

क्यों की 60 लोगों से शादी?

कार्ली ने अपने काम के दौरान कई लोगों को साथ कसमें खाते, प्यार जताते और एक बंधन में बंधते देखा है। लेकिन जब बात खुद की आई तो उन्होंने किसी एक को जीवनसाथी नहीं चुना, बल्कि एक साथ 60 लोगों से शादी कर ली। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग उनके जीवन में बहुत महत्व रखते हैं, इसलिए उन्होंने इन सभी से शादी की।

देखे वीडियो

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Carlita Sari (@carlitasariphoto)

एक से शादी का कॉन्सेप्ट ठीक नहीं

कार्ली का कहना है कि सिर्फ एक इंसान से शादी करने का कॉन्सेप्ट उन्हें ठीक नहीं लगता। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ एक इंसान के नाम कर दी हो। यही कारण है कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शादी कर ली, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल हैं।

तीन दिन तक चली शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी तीन दिनों तक चली। शादी पारंपरिक तरीके से हुई और कार्ली ने अपने सभी दोस्तों के प्रति गहरा प्यार, सम्मान और प्रतिबद्धता की कसम खाई। मजे की बात यह है कि उन्होंने अपने सभी पार्टनर्स को न तो ब्राइड कहा और न ही ग्रूम, बल्कि उन्हें ‘ब्रूम’ कहा।

सबसे सही फैसला

कार्ली का मानना है कि यह उनके जीवन का सबसे सही फैसला है। उनके इस फैसले को कई लोग गलत मानते हैं, लेकिन कार्ली को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस अनोखी कहानी से यह सिखने को मिलता है कि जिंदगी में हर कोई अपने तरीके से खुश रहने का अधिकार रखता है, बस हमें अपने फैसलों पर गर्व होना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गधे पर निकली शाही बारात, देखकर लोग बोले- ‘ये रईसी का नया लेवल है!’