Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • वाह रे दीदी! लड़की ने बाइक रोकने के लिए अपनाई ऐसी तकनीक, लोगों ने पीट लिया अपना सर

वाह रे दीदी! लड़की ने बाइक रोकने के लिए अपनाई ऐसी तकनीक, लोगों ने पीट लिया अपना सर

नई दिल्ली: कुछ लोगों में कार और बाइक चलाने का इतना पागालपन सवार होता है कि वह अपने भविष्य के बारे में जरा भी ख्याल नहीं करते हैं। इसी कारण के वजह से लोग अक्सर किसी न किसी बड़े हादसे का शिकार बन जाते हैं। लोगों को कार और बाइक को तब ही चलना चाहिए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2024 11:16:37 IST

नई दिल्ली: कुछ लोगों में कार और बाइक चलाने का इतना पागालपन सवार होता है कि वह अपने भविष्य के बारे में जरा भी ख्याल नहीं करते हैं। इसी कारण के वजह से लोग अक्सर किसी न किसी बड़े हादसे का शिकार बन जाते हैं। लोगों को कार और बाइक को तब ही चलना चाहिए जब वह उसको चलाने में पूरी तरह से सक्षम हों। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आपको मिल जाएंगे जहां लोगों को बाइक और कार चलाने में कठिनाई होती है। एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है जहां एक लड़की बाइक चला रही है और फिर कुछ ऐसा होता है जिसको देख के लोग अपना माथा पीट लेते हैं।

क्या किया लड़की ने

जानकारी के मुताबिक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां एक लड़की बाइक को सिग्नल के सामने रोकने की ऐसी तकनीक अपनाती है जिसको देख के लोग हैरान हो जाते हैं। दरअसल वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सड़क पर बाइक चला कर कहीं जा रही है। इसमें आपको साफ दिखाई दे रहा होगा कि लड़की बाइक चलाने के दौरान कैसे नीचे उतरने की कोशिश करती है। सिग्नल पर पहुंचते ही वह अपने दोनों पैरों को एक ही साइड कर लेती है और बाइक से नीचे उतर जाती है। इसके बाद जैसे ही सिग्नल पर लड़की को ग्रीन लाइट दिखाई देती है तो वह अपनी बाइक स्टार्ट करके कुछ इस तरह उस जगह से निकलती है जैसे लोग साइकिल पर बैठते हैं।

लोगों ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर लड़की का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बाइक चला रही लड़की ने अपने से कुछ ज्यादा ऊंची बाइक ले ली थी, जिसके कारण उसको इस तरह से अपनी बाइक को रोकना पड़ा। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया के ट्विटर पर @PicturesFoIder नाम की आईडी से साझा किया गया है। यह वीडियो केवल 18 सेकंड का है और वीडियो को अभी तक 18 मिलियन यानी 1.8 करोड़ से भी ज्यादा बार लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर के लिखा है कि इतनी छोटी सी महिला ने इतनी बड़ी बाइक को एक चैंपियन की तरह संभाल लिया। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसा में बचपन में करता था जो लड़की ने इस वीडियो में किया, ये वाकई मजेदार नजारा है।

 Also Read…

प्रैंक के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फेंकी साइकिल, हुआ कुछ ऐसा देखकर कांप जाएगी रूह