Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • इस गांव में दो मंजिला मकान नहीं बना सकते, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इस गांव में दो मंजिला मकान नहीं बना सकते, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: देश के हर गांव में अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराओं का लोग हमेशा से पालन करते आ रहे हैं। आपने अक्सर कई गांवों की रहस्यमयी और चौंकाने वाली कहानियां सुनी होंगी, परंतु क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी गांव में कोई भी अपना घर दो मंजिल नहीं बनाता है। इसके पीछे का […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2024 08:51:28 IST

नई दिल्ली: देश के हर गांव में अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराओं का लोग हमेशा से पालन करते आ रहे हैं। आपने अक्सर कई गांवों की रहस्यमयी और चौंकाने वाली कहानियां सुनी होंगी, परंतु क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी गांव में कोई भी अपना घर दो मंजिल नहीं बनाता है। इसके पीछे का कारण जान कर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते है लोगों के ऐसा करने के पीछे आखिर क्या कारण है।

गांव में नहीं बनते दो मंजिला मकान

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में वडवाल के सोलापुर जिले में स्थित मोहोल तालुका में एक गांव है। ऐसा माना जाता है कि पूरे महाराष्ट्र में यह गांव नागनाथ के मंदिर के कारण जाना जाता है। ये गांव सोलापुर शहर से बस 25 किमी दूर हैं। यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब आता है। इतना ही नहीं यह एक कृषि में समृद्ध गांव है। उझानी बांध के लाभ क्षेत्र में होने की वजह से इस गांव के किसान समृद्ध हैं। वडावल में पैसा इस लिए हैं क्योंकि यह बागवानों और मजदूरों का गांव है। परंतु गाँव के किसी भी क्षेत्र में दुकान, घर या किसी भी इमारत को लोगों ने दो मंजिल नहीं बनाया है। ऐसा माना जाता है कि 12वीं शताब्दी की एक परंपरा को ग्रामीणों ने अभी तक संरक्षित रखा है।

ये है इसके पीछे की वजह

पूरे महाराष्ट्र से वडावल के प्रसिद्ध नागनाथ मंदिर में आते हैं। जानकारी के अनुसार इस नागनाथ मंदिर की इमारत दो मंजिला है। दूसरी मंजिल पर मंदिर का चौघड़ा है। इसी कीरण से कोई भी शख्स गांव में उससे ऊंचा अपने घर का निर्माण नहीं करता है। 12वीं शताब्दी से नागनाथ की भक्ति के कारण यह प्रथा चली आ रही है। इस मामले में सभी गांव वालों का कहना है कि यहां एक मंजिला मकान महात्मा बसवेश्वर के समय से ही बनाये जाते हैं। इतना ही नहीं गांव की नई पीढ़ी भी इस प्रथा का पालन करती है और इसको बरकरार रखती है। वडावल में अमीर और गरीब दोनों प्रकार के लोग रहते हैं। इसके बागवानी गांव होने के बावजूद भी कोई भी अपना मकान दो मंजिला नहीं बनाता। ऐसा माना जाता है कि नागनाथ के चौघड़े की ऊंचाई से ज्यादा बड़ा निर्माण न करने की गांव की परंपरा है, जिसे ग्रामीण आज भी कायम रखते हैं।

Also Read…

Telegram CEO पावेल ड्यूरोव प्राइवेट जेट से जा रहे थे, फ्रांस में हवाई अड्डे पर किये गये गिरफ्तार

65 की उम्र में भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे, एक्ट्रेस का खौफनाक रूप देख हो जाएंगे हैरान