Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • डेट से बचने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा सुनकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने किया अरेस्ट

डेट से बचने के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा सुनकर हो जाएंगे हैरान, पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली: अमेरिका के आयोवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है जहां एख लड़की ने डेट पर जाने से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या पूरा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 2, 2024 12:39:25 IST

नई दिल्ली: अमेरिका के आयोवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है जहां एख लड़की ने डेट पर जाने से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या पूरा मामला

खुद ही डेटिंग की प्लानिंग की थी

अमेरिका के आयोवा की निवासी एक 18 वर्षिय युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला 16 जून का बताया जा रहा है। लड़की की पहचान सुमाया थॉमस के नाम से हुई है। सुमाया ने एक डेटिंग ऐप पर मिले एक अजनबी के साथ रोमांटिक शाम गुजारने के बारे में सोचा और उससे मिलने का प्लान किया था। परंतु जब वह लड़का सुमाया के दरवाजे पर पहुंचा, तो वह अचानक डर गई और इसी बीच उसने डर से पुलिस को फोन कर दिया। इसी दौरान लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि वह लड़का जो उसके दरवाजे पर आया था, वह उसका एक्स बॉयफ्रेंड था, जो उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के इरादे से वहां आया था। इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस के सामने इस बात का दावा किया कि वह उस व्यक्ति के बच्चे की मां बनने वाली है।

झूठी रिपोर्ट देने के आरोप में हुई गिरफ्तार

बात सिर्फ इतने में ही नहीं खत्म हुई, बल्कि लड़की ने उस युवक के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी की उसने उसे ‘मुक्का और लात मारने, चाकू घोंपने और जान से मारने’ की योजना बनाई है। परंतु पुलिस के घटनास्थल पर पहुंची तो उस व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह सुमाया से लगभग एक हफ्ते पहले ही डेटिंग ऐप द्वारा मिला था। इसके बाद शख्स ने पुलिस को दोनों की बातचीत वाले मैसेज दिखाए, जिससे इस बात का पता चल गया कि लड़की ही झूठ बोल रही है और उसने एक झूठी कहानी गढ़ी थी। इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस से बचने के लिए फोन से उस अजनबी शख्स के साथ हुई बातचीत वाले मैसेज को भी डिलीट कर दिया था। परंतु बाद में उसने इस बात को स्वीकार कर लिया कि वह उससे मिलने से डर गई थी, इसलिए उसने यह जाल बिछाया था। फिलहाल पुलिस ने सुमाया को हिरासत में ले लिया है और शख्स पर झूठी रिपोर्ट देने के दो आरोप लगाए हैं।

Also Read…

दो मंजिला घर को देखकर हैरान रह गई व्लॉगर, वीडियो वायरल…