Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • प्रेग्नेंट होने पर मिलेगी छुट्टियां और पेंशन, दुनिया का पहला देश जिसने सेक्स वर्कर को दिया ऐसा तोहफा

प्रेग्नेंट होने पर मिलेगी छुट्टियां और पेंशन, दुनिया का पहला देश जिसने सेक्स वर्कर को दिया ऐसा तोहफा

चलते बेल्जियम में सेक्स वर्कर्स के लिए कानून बनाया गया है। यहां सेक्स वर्कर्स को दूसरी महिलाओं की तरह मैटरनिटी लीव दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, बीमारी की छुट्टी जैसी कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। 

Sex Worker Law
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2024 14:26:10 IST

नई दिल्लीः महिलाओं के लिए काम के साथ-साथ बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना बहुत मुश्किल होता है। कामकाजी महिलाओं के लिए उनकी कंपनी सभी महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव देती है। ये तो सामान्य जीवन जीने वाली महिलाओं के लिए है, लेकिन उन महिलाओं का क्या होता है जो सेक्स वर्कर हैं। क्या उन्हें भी जरूरत के वक्त छुट्टी मिलती है? आपको बता दें कि एक ऐसा देश भी है जहां सेक्स वर्कर्स को आम महिलाओं की तरह छुट्टी दी जाती है। बेल्जियम दुनिया का पहला देश बना है जो अब सेक्स वर्कर को मैटरनिटी लीव देगा।

मिलेगी मैटरनिटी लीव और पेंशन

सेक्स वर्कर्स को लेकर अक्सर कई दर्दनाक कहानियां सामने आती रहती हैं। सेक्स वर्कर्स को लगातार काम करना पड़ता है। उनके काम में छुट्टियों का कोई नियम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सेक्स वर्कर अपना पेट भरने के लिए गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में भी काम करती है। इसी के चलते बेल्जियम में सेक्स वर्कर्स के लिए कानून बनाया गया है। यहां सेक्स वर्कर्स को दूसरी महिलाओं की तरह मैटरनिटी लीव दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, बीमारी की छुट्टी जैसी कई सुविधाएं भी दी जाएंगी।

रोजगार का अधिकार 

बेल्जियम दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने सेक्स वर्कर्स को रोजगार के अधिकार और अनुबंध दिए हैं। इससे वहां की महिला वर्कर्स की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी। सेक्स वर्कर्स की मदद करने वाले एक एनजीओ में काम करने वाली जूली क्रुमियर ने वर्कर्स के लिए जॉब के बारे में बात की। उनका कहना है कि महिला वर्कर्स के लिए यह बहुत ही खतरनाक काम है, जो कई बार इस पेशे को हिंसक बना देता है। सेक्स वर्कर्स को जॉब मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- Maharshtra CM: ‘सारे बाराती तैयार, दूल्हे का कुछ पता नहीं’, महाराष्ट्र सीएम सस्पेंस पर प्रियंका…

रोहित शर्मा और रितिका ने अपने ‘बेबी’ बॉय का नाम किया रिवील, जानें कितना यूनिक…