Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Khesari Lal Yadav : बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाली पलक कुमारी को खेसारी लाल यादव ने दिया लैपटॉप

Khesari Lal Yadav : बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाली पलक कुमारी को खेसारी लाल यादव ने दिया लैपटॉप

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) कभी अपनी फिल्मों के चलते तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वो जिस वजह से चर्चा में हैं वो थोड़ी अलग है। दरअसल, बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में पलक कुमारी ने 486 नंबर […]

Khesari Lal Yadav: Khesari Lal Yadav gave laptop to Palak Kumari, who got third position in Bihar Board 10th examination.
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2024 20:27:47 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) कभी अपनी फिल्मों के चलते तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वो जिस वजह से चर्चा में हैं वो थोड़ी अलग है। दरअसल, बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में पलक कुमारी ने 486 नंबर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ खेसारी लाल यादव ने एक लैपटॉप भेंट किया।

खेसारी लाल यादव के गांव की हैं पलक

पलक कुमारी, खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) के पैतृक गांव धानाडीह की ही रहने वाली हैं। पलक के पिता का नाम राजेश सिंह है। बता दें कि खेसारी लाल यादव ने उन्हें यह लैपटॉप खेसारी लाल फाउंडेशन की तरफ से दिया है। इस फाउंडेशन के तहत वह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं। वहीं इस मौके पर खेसारी लाल यादव के साथ गीतकार पवन पांडेय भी मौजूद रहे।

पलक ने गांव का मान बढ़ाया- खेसारी

खेसारी लाल यादव ने इस मौके पर कहा कि पलक ने न केवल हमारे गांव का नाम रौशन किया है, बल्कि उन्होंने बेटियों के समक्ष एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। हम चाहेंगे कि पलक जैसी सभी बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आएं और अपने परिवार के साथ प्रदेश व देश का मान बढ़ाएं। खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि पलक ने गांव का मान बढ़ा दिया है। पलक आगे भविष्य में जो कुछ भी बनना चाहेंगी उसमें वह सहयोग करेंगे।

वहीं पलक कुमारी ने कहा कि आज मेरी सफलता पर मेरे गांव के भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मुझे उपहार स्वरूप यह लैपटॉप भेंट किया है, ताकि मैं आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकूं। पलक ने कहा कि मैं आईएएस बनना चाहती हूं और उन्होंने मुझे इसके लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वे मेरी सफलता में सहयोग करेंगे।