Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Sasural Ka Gulam: एक्टर विक्रांत सिंह की नई फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक आउट

Sasural Ka Gulam: एक्टर विक्रांत सिंह की नई फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक आउट

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन कहे जाने वाले अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत टीवी के सबसे चहेते स्टार हैं। इन दिनों फिल्मों में भी उनका जलवा देखने को मिल रहा है। बात दें कि विक्रांत सिंह की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जिसमें वो ससुराल में नजर […]

Sasural Ka Ghulam
inkhbar News
  • Last Updated: March 17, 2024 21:02:37 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन कहे जाने वाले अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत टीवी के सबसे चहेते स्टार हैं। इन दिनों फिल्मों में भी उनका जलवा देखने को मिल रहा है। बात दें कि विक्रांत सिंह की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। जिसमें वो ससुराल में नजर आ रहे हैं। यानी ससुराल की किचन में। इस फिल्म में उनके साथ यामिनी सिंह मुख्य रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं। जबकि निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं।

दर्जनों फिल्में टीवी पर रिलीज करने की तैयारी

गौरतलब है कि विक्रांत सिंह राजपूत की पॉपुलेरिटी इन दिनों टीवी चैनलों पर बढ़ी है। इस समय वो अपनी आधे दर्जन से अधिक फिल्मों को टीवी पर रिलीज करने की तैयारी में है। सभी फिल्मों में विक्रांत अलग–अलग किरदार में दिखाई देंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि विक्रांत का जलवा खूब देखने को मिलेगा। जिसे लेकर विक्रांत सिंह राजपूत भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो अपने काम के प्रति बहुत ही गंभीर हैं, इसलिए वो हर काम को उसकी डिमांड के अनुसार करते हैं।

फिल्म को लेकर उत्साहित दिखे विक्रांत

वहीं अगर बात करें विक्रांत सिंह राजपूत की नई फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ की तो वो इसमें एक अलग किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को लेकर विक्रांत का कहना है कि ये फिल्म बहुत ही खास होने वाली है। यह फिल्म आधी आबादी को खूब पसंद आएगी। फिल्म में मेरा किरदार अनोखा है। मैं ये उम्मीद करता हूँ कि यह सभी को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं।