Inkhabar

महाकुंभ में भंडारा खाते हुए दिखा हैरी पॉटर…? वायरल वीडियो

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में हर कोई जाने का सपना देख रहा हैं. इसी बीच महाकुंभ मेले में ‘हैरी पॉटर’ का हम शक्ल भंडारे का मज़ा लेते हुए नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बिल्कुल हैरी पॉटर जैसा दिखता है!

Harry Potter, Mahakumbh 2025, Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: January 22, 2025 11:06:27 IST

प्रयागराज: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में हर कोई जाने का सपना देख रहा हैं. इसी बीच आईआईटियन बाबा’, ‘मस्कुलर बाबा’ और खूबसूरत साध्वियों के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘हैरी पॉटर’ का हम शक्ल भंडारे का मज़ा लेते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है.

एक दम डेनियल रैडक्लिफ

इंस्टाग्राम पेज Prayagraj Talk Town पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दिखने वाला शख्स हूबहू हॉलीवुड एक्टर डेनियल रैडक्लिफ जैसा दिखता है, जो ‘हैरी पॉटर’ के किरदार के लिए मशहूर हैं। वीडियो में शख्स एक डिस्पोजेबल प्लेट में भंडारे का प्रसाद खाते हुए नजर आ रहा है।

महाकुंभ मेले में 'हैरी पॉटर' (Photos: Prayagraj Talk Town/Instagram)

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो बिल्कुल हैरी पॉटर जैसा दिखता है!” वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, “हैरी पॉटर भंडारे का प्रसाद खा रहे हैं।” बता दें महाकुंभ मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। यह आयोजन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर हो रहा है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है, जहां करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपने पापों से मुक्ति की कामना करते हैं। हर बार की तरह, इस बार भी मेले में कई अनोखे किस्से और घटनाएं लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं ने ब्रा पहनना कब और कैसे शुरू किया? जानें इसके पीछे का रहस्य

Tags