Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारतीय कम पाकिस्तानी ज्यादा…ऐसा क्या हुआ कि जोहरान ममदानी पर जमकर भड़की कंगना रनौत, लगाए ये गंभीर आरोप

भारतीय कम पाकिस्तानी ज्यादा…ऐसा क्या हुआ कि जोहरान ममदानी पर जमकर भड़की कंगना रनौत, लगाए ये गंभीर आरोप

Kangana Ranaut Attack Mamdani: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतने वाले भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर तीखा हमला किया। ममदानी इस बार अपनी राजनीतिक जीत की वजह से नहीं, बल्कि अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदू और यहूदी समुदायों को […]

(न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के नेता जोहरान ममदानी पर भड़की कंगना)
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 16:23:48 IST

Kangana Ranaut Attack Mamdani: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीतने वाले भारतीय मूल के जोहरान ममदानी पर तीखा हमला किया। ममदानी इस बार अपनी राजनीतिक जीत की वजह से नहीं, बल्कि अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदू और यहूदी समुदायों को लेकर कुछ तीखे बयान दिए हैं।

कंगना ने जोहरान की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जोहरान भारतीय होने के बावजूद पाकिस्तानी ज्यादा दिखते है। उन्होंने सवाल किया कि जोहरान की हिंदू पहचान और खून का क्या हुआ। कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि जोहरान हिंदू धर्म को मिटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हर जगह यही कहानी है।

2 खूंखार तानाशाहों के बीच बढ़ रही दोस्ती, दुनिया में दस्तक देगा महाप्रलय, तिनके की तरह उड़ जाएंगे ताकतवर देश

कंगना ने क्या लिखा?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे जोहरान को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनकी पहचान और धर्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जोहरान पाकिस्तानी जैसे लगते है और हिंदू धर्म को मिटाने की बात करता हैं। बता दें, मीरा नायर मशहूर फिल्ममेकर हैं, उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। वह भारत में पली-बढ़ी हैं और अब न्यूयॉर्क में रहती हैं। उनकी शादी महमूद ममदानी से हुई है। महमूद गुजराती मूल के लेखक हैं।’

जोहरान ममदानी कौन हैं?

जोहरान ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर, 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ था। वह 7 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क चले गए। उनकी शादी ब्रुकलिन में रहने वाली सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी से हुई है। जोहरान ममदानी ने वादा किया है कि अगर वह न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने जाते हैं तो वह व्यापक सुधार करेंगे। जोहरान ममदानी के वादे न्यूयॉर्क शहर के लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आए हैं। अगर वह मेयर चुने जाते हैं और अपने वादे पूरे करते हैं तो शहर में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

अमेरिकी हथियार साबित हो रहे हैं फिसड्डी! F35 के बाद B-2 बॉम्बर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…Trump की बड़ी-बड़ी बातों की खुल गई पोल