Inkhabar
  • होम
  • life style
  • देर तक तरोताजा रहने के लिए इन तरीकों से लगाएं परफ्यूम, करें ये टिप्स फॉलो

देर तक तरोताजा रहने के लिए इन तरीकों से लगाएं परफ्यूम, करें ये टिप्स फॉलो

नई दिल्ली: अच्छी खुशबू से व्यक्ति को आत्मविश्वास महसूस होता है, जिससे वह अधिक आत्मसंतुष्ट और आत्मविश्वासी नजर आता है। खुशबू व्यक्ति की पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा बन जाती है। एक अच्छी खुशबू वाला व्यक्ति अधिक आकर्षक और ध्यान खींचने वाला होता है। कार्यस्थल पर भी अच्छी खुशबू वाले व्यक्ति को सहकर्मी और वरिष्ठ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2024 09:30:39 IST

नई दिल्ली: अच्छी खुशबू से व्यक्ति को आत्मविश्वास महसूस होता है, जिससे वह अधिक आत्मसंतुष्ट और आत्मविश्वासी नजर आता है। खुशबू व्यक्ति की पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा बन जाती है। एक अच्छी खुशबू वाला व्यक्ति अधिक आकर्षक और ध्यान खींचने वाला होता है। कार्यस्थल पर भी अच्छी खुशबू वाले व्यक्ति को सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी अधिक पसंद करते हैं। यह एक पेशेवर माहौल में अच्छा इंप्रेशन बनाने में मदद करता है। गर्मियों में परफ्यूम का सही तरीके से इस्तेमाल करने से उसकी खुशबू देर तक बनी रह सकती है और आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। आप भी कुछ ऐसे आसान टिप्स को फॉलो कर के पूरे दिन खुद को तरोताजा रख सकते हैं।

ये उपाय होंगे मददगार

1. शॉवर के बाद परफ्यूम लगाएं: स्नान के बाद आपकी त्वचा में नमी होती है, जिससे परफ्यूम की खुशबू को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे लगाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।

2. हाइड्रेटेड त्वचा: सूखी त्वचा परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक नहीं रख पाती। इसलिए, त्वचा को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। एक अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर परफ्यूम का उपयोग करें।

3. राइट प्वाइंट्स पर लगाएं: परफ्यूम को उन जगहों पर लगाएं जहां शरीर की नाड़ी होती है, जैसे कि गर्दन, कलाई, कान के पीछे, और कोहनी के अंदरूनी हिस्से। ये जगहें गर्म होती हैं, जो खुशबू को फैलाने में मदद करती हैं।

4. लेयरिंग का उपयोग: आप परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए लेयरिंग का उपयोग कर सकते हैं। परफ्यूम से मेल खाने वाले शॉवर जेल, बॉडी लोशन और बॉडी स्प्रे का उपयोग करें।

5. हवा में स्प्रे करें और उसमें चलें: परफ्यूम की खुशबू को अपने ऊपर सही से बिठाने के लिए, एक तरीका यह है कि परफ्यूम को हवा में स्प्रे करें और उसमें चलें। इससे खुशबू समान रूप से पूरे शरीर पर बिखर जाती है।

6. कपड़ों पर स्प्रे करें: हालांकि त्वचा पर परफ्यूम लगाना सबसे अच्छा तरीका है, पर आप अपने कपड़ों पर भी हल्का स्प्रे कर सकते हैं। यह खासतौर पर कारगर होता है जब आप लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हों।

7. स्टोरेज: परफ्यूम को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। धूप और गर्मी से परफ्यूम की खुशबू कमजोर हो सकती है।

8. आइडल क्वांटिटी: अधिक मात्रा में परफ्यूम लगाने से इसकी खुशबू जल्दी फीकी पड़ सकती है। सही मात्रा में परफ्यूम लगाएं, जिससे इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहे।

Also Read…

इन राशियों का बदलने वाला है भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन