Inkhabar
  • होम
  • life style
  • गधी का दूध आपको बनाएगा मिस वर्ल्ड; कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे, जानें इसके सभी फायदे

गधी का दूध आपको बनाएगा मिस वर्ल्ड; कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे, जानें इसके सभी फायदे

गधी के दूध की कीमत 7000 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा है। गधी का दूध कई बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं तो आइए जानते हैं गधी के दूध के फायदे।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2024 16:57:33 IST

नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। दूध से स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। आमतौर पर हम सभी गाय या भैंस का दूध पीते हैं। डेंगू जैसे मामलों में बकरी का दूध पीने की भी सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा जानवर भी है जिसके दूध की कीमत हजारों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गधी के दूध की। गधी के दूध की कीमत 7000 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा है। गधी का दूध कई बड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं तो आइए जानते हैं गधी के दूध के फायदे।

गधी का दूध पीने के फायदे

1. खूबसूरती बढ़ाता है गधी का दूध- सौंदर्य निखारने के लिए गधे के दूध का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इस दूध का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि पुराने समय में रानियां खूबसूरती बढ़ाने के गधी के दूध से नहाती थीं। 

2. पाचन में मदद – गधे के दूध में प्रोटीन, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. ब्लड शुगर– हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि गधी के दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर, रक्त संचार और सूजन जैसी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

4. एलर्जी– जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस से पीड़ित हैं और गाय या भैंस का दूध नहीं पी सकते, वे इस दूध को पी सकते हैं। इससे उन्हें कोई एलर्जी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:- सर्दियों में गले की खराश और दर्द से राहत के लिए आजमाएं ये आसान नुस्खे, जल्द मिलेंगे फायदे