Inkhabar
  • होम
  • life style
  • इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, हो सकता है नुकसान

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी, हो सकता है नुकसान

मेथी का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने, और बालों व त्वचा को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

fenugreek water
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2024 12:37:44 IST

नई दिल्ली: मेथी का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह वजन घटाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने, पाचन सुधारने, और बालों व त्वचा को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी?

1. अस्थमा के मरीज

मेथी की तासीर गर्म होती है, जिससे दमा के मरीजों को सांस लेने में समस्या हो सकती है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। मेथी का पानी पीने के बाद कुछ लोगों को गले से घरघराहट की आवाज और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेथी के कुछ तत्वों से इन लोगों को एलर्जी हो सकती है।

2. एलर्जी वालों को

मेथी पानी पीने से कुछ लोगों को त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या सूजन जैसी एलर्जिक रिएक्शन की शिकायत हो सकती है। एक अध्ययन के अनुसार कई लोगों में मेथी से होने वाली एलर्जी के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसलिए अगर आपको मेथी या इससे बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

3. लो ब्लड शुगर वाले लोग

मेथी का पानी ब्लड शुगर को और भी कम कर सकता है, जिससे कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न लें।

4. गर्भवती महिलाएं

गर्भावस्था में मेथी का अधिक सेवन गर्भाशय की सिकुड़न बढ़ा सकता है, जिससे जटिलताएं हो सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इससे बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। कई शोध से पता चलता है कि कुछ महिलाओं में मेथी का पानी पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

5. मेडिसिन लेने वाले लोग

जिन लोगों का इलाज ब्लड प्रेशर, एलर्जी या अन्य बीमारियों के लिए चल रहा है, उन्हें मेथी पानी पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, क्योंकि यह दवाओं के प्रभाव को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को मेथी पानी पीने के बाद गैस और अपच की समस्या हो सकती है। इसे पीने से उन्हें खट्टी डकारें आ सकती हैं। अगर आपको मेथी पानी पीने के बाद ऐसी कोई परेशानी हो रही है, तो आपको इसे पीना बंद कर देना चाहिए।

Also Read…

सलीम ने सौतेली मां से बनाये जिस्मानी संबंध, अकबर बर्दाश्त नहीं कर पाया फिर…

लोकसभा में इस बात पर कांग्रेस से भयंकर नाराज हुए अखिलेश, गुस्से में क्या-क्या नहीं कह दिया…