Inkhabar

डेट से किया इंकार तो लड़के ने कॉफी के पैसे वापस मांगे

लड़का हो या लड़की उनका सपना होता है कि किसी अच्छे साथी के साथ डेट पर जाए. लेकिन यह जरूरी नहीं की डेट हमेशा कामयाब हो और डेट पर जाने के बाद आपको अपना पार्टनर मिल ही जाए.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 1, 2015 13:19:14 IST
नई दिल्ली. लड़का हो या लड़की उनका सपना होता है कि किसी अच्छे साथी के साथ  डेट पर जाए. लेकिन यह जरूरी नहीं की डेट हमेशा कामयाब हो और डेट पर जाने के बाद आपको अपना पार्टनर मिल ही जाए. आज हम आपको एक अनोखी डेट के बारे में बताने जा रहें है  जिसमें लड़की ने दूसरे डेट पर जाने से मना  किया तो लड़के ने अपने कॉफी के पैसे वापस मांग लिए. 
लॉरेन क्रॉच नाम की महिला एक युवक के साथ ब्लाइंड डेट पर जाती है. लेकिन लड़के के साथ दोबारा डेट पर जाने से मना करने के बाद लड़के ने अपने कॉफी के पैसे मांग लिए. 
 
 
पूरा मामला यह था कि यह शख्स लॉरेन को ब्लाइंड डेट पर ले जाता है. इस डेट पर लॉरेन और लड़के ने  20 मिनट साथ बिताए और इस दौरान दोनों ने कॉफी पी.  डेट खत्म होने के बाद दोनों अपने घर आ गए लेकिन कुछ देर बाद  लड़के ने मैसेज में दोबारो डेट पर  चलने को कहा, जिसे लॉरेन ने मना कर दिया और कहा कि हमारी सोच नहीं मिलती. इसके बाद लड़के ने कहा कि ठीक है, उसके पास इतने पैसे नहीं है की वह किसी फालतू जगह खर्च करे.  इसलिए लॉरेन को उसके साथ कॉफी पर खर्च हुए साढ़े तीन पाउंड लौटाने होंगे. 
 
 
यह मैसेज मिलने के बाद लॉरेन  ने कहा कि वो 5 पाउंड उसके नाम से किसी चैरिटी संस्था को दान कर देगी या अगली बार उसके लिए किसी बस का टिकट खरीद देगी.  लेकिन लड़का ने उसकी एक न सुनी और उसने अपने बैंक की डिटेल्स भेजते हुए उसे पैसे वापस करने को कहा.

Tags