Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Happy Navratri 2017: नवरात्रि में इस वजह से किया जाता है गरबा और डांडिया

Happy Navratri 2017: नवरात्रि में इस वजह से किया जाता है गरबा और डांडिया

नवरात्रि 2017 के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. नवरात्रि को देश के हर राज्य में अलग अलग अंदाज में मनाया जाता है. नौ दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में गरबा, कंचके और डांडिया का विशेष महत्व होता है.

Navratri 2017, Durga puja 2017, Garba songs, Dandiya songs, Garba nights, Navratri colours 2017, navratri 2017 date, Navratri Garba connection, Happy Navratri 2017, Bollywood Garba songs, Navratri 2017 images, Religious news
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2017 04:48:46 IST
नई दिल्ली. नवरात्रि 2017 के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है. नवरात्रि को देश के हर राज्य में अलग अलग अंदाज में मनाया जाता है. नौ दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में गरबा, कंचके और डांडिया का विशेष महत्व होता है. 
 
दरअसल गरबा एक नृत्य है जो लोग भक्ति में लीन होकर करते हैं. जैसे पंजाब में मां का जगराता कर लोग अपनी भक्ति व्यक्त करते हैं. उसी प्रकार गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया को विशेष रूप से इस त्योहार पर किया जाता है.
 
 
इस दौरान बच्चों, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस पारंपरिक नृत्य करते हैं. गरबा और डांडिया को सिर्फ नवरात्रि में करने के भी वजह है. ऐसा माना जाता है कि मां भगवती को गरबा नृत्य खूब पसंद है. इसीलिए भक्त नौ दिन तक गरबा और डांडिया का आयोजन करते हैं. ये पारंपरिक नृत्य केवल राजस्थान और गुजरात में ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में नौ दिन तक डांडिया का आयोजिन किया जाता है.
 
ये भी पढ़ें- नवरात्र 2017: पहले नवरात्र को इस मुहूर्त और मंत्र के साथ करें कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा 
 
शारदीय नवरात्रि 2017 में गरबा और डांडिया का आयोजन कर सुहागिन महिलाएं दूसरी सुहागिन महिलाओं को सुहाग की चीजें उपहार में देती हैं जैसे सिंदूर, लाल चूड़ी, बिंदी आदि. इस दौरान रात भर चलने वाले उत्सव में सांस्कृतिक गीत भी गाए जाते हैं.

Tags