Inkhabar

जानिए ब्रेकअप के बाद आखिर क्या करती हैं लड़कियां

नई दिल्ली. हर रोज कितने लोगों का ब्रेकअप होता है लेकिन जरूरी ये है कि आप इसके बाद कैसे खुद को संभालते हैं. खासकर कई लड़कियां ये सोचती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए वो हर हाल में अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएंगी लेकिन याद रखना जरूरी है कि कोई भी रिश्ता एकतरफा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2015 16:21:03 IST
नई दिल्ली. हर रोज कितने लोगों का ब्रेकअप होता है लेकिन जरूरी ये है कि आप इसके बाद कैसे खुद को संभालते हैं. खासकर कई लड़कियां ये सोचती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए वो हर हाल में अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएंगी लेकिन याद रखना जरूरी है कि कोई भी रिश्ता एकतरफा आगे नहीं बढ़ सकता है. 
ऐसी लड़कियों को हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि अगर ब्रेकअप हो गया तो वो क्या करेंगी. वो कैसे खुद को संभालेंगी लेकिन अगर लड़के ने अलग होने का फैसला कर ही लिया है तो बेहतरी इसमें ही है कि आप इसे स्वीकार कर लें.
 
लड़कियां ब्रेकअप के बाद क्या करती हैं:
 
  •  सोशल मीडिया पर जाकर एक्स की तस्वीर को देखना और पुरानी बातों को याद करना.
  •  एक्स पार्टनर से दोस्ती करने की कोशिश करना.
  •  घर के किसी एक कोने में उदास होकर पड़े रहना. खाना कम खाना और रोते रहना.
  •  दुख को कम करने के लिए शराब पीना.
  •  पुरानी फोटो और मैसेजेस को बार-बार निकालकर देखना और पढ़ना.
  •  ब्रेकअप के तुरंत बाद बहुत सी लड़कियां फिर से सच्चे प्यार की तलाश में लग जाती हैं.
  •  अपने कॉमन फ्रेंड्स के बीच एक्स का मजाक बनाना.
  •  हर समय अपने नए पार्टनर को अपने एक्स के साथ तुलना करना 
  •   ब्रेकअप के तुरंत बाद कोई नया पार्टनर न मिलें तो प्यार को बेकार की चीज घोषित कर देना.
  •  दुख और जुदाई वाले गानें सुनना और दुखभरी कविताएं लिखना.
 
 
 
 

Tags