Inkhabar

कैसे लड़के से शादी करना पसंद करती है लड़कियां

शादी का फैसला लड़की और लड़के दोनों के लिए बहुत अहम होता है. लड़कियां शादी और पार्टनर की बात आते ही लड़कों से ज्यादा सोचती हैं. वह अपने ड्रीम ब्वॉय से बहुत उम्मीद रखती है. लेकिन सब कुछ ड्रीम के अनुसार मिल जाए ये भी जरुरी नहीं है.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2015 08:34:05 IST
नई दिल्ली. शादी का फैसला लड़की और लड़के दोनों के लिए बहुत अहम होता है. लड़कियां शादी और पार्टनर की बात आते ही लड़कों से ज्यादा सोचती हैं. वह अपने ड्रीम ब्वॉय से बहुत उम्मीद रखती है. लेकिन सब कुछ ड्रीम के अनुसार मिल जाए ये भी जरुरी नहीं है.
 
शादी के लिए लड़कों के बारे में क्या सोचती है लड़कियां
 
1. पढ़ा-लिखा होने के साथ-साथ समझदार हो
शादी के लिए लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती है जो पढ़ा-लिखा हो, अच्छे से बात करे और इंटेलिजेन्ट होने के साथ-साथ समझदार हो.
 
2. जॉब के साथ अच्छी सेलरी हो
लड़कियां को ऐसे लड़कों से शादी करना पसंद है जिसके पास अच्छी नौकरी और उस नौकरी में सैलरी भी अच्छी हो ताकि वह किसी पर डिपेंड न हो.
 
3. जालिम मर्द टाइप व्यवहार न करे
शादी के लिए लड़कियां खुले विचार वाले लड़कों को पसंद करती है. वे नहीं चाहतीं कि पार्टनर उनके साथ जालिम मर्द टाइप व्यवहार करे और उन्हें कुछ भी करने से मना करे. 
 
4. लॉयल हो
लड़कियां शादी के लिए लॉयल और सच बोलने वाले लड़को को पसंद करती हैं.
 
5. घर-बाहर एक जैसा बिहेव करे
बहुत से लड़के ऐसे होते है जिनकी सोच बाहर दूसरे को दिखाने के लिए कुछ और होती है और घर के लोगों के लिए कुछ और होती है. ऐसे लड़कों से लड़कियां शादी करना पसंद नहीं करती.

Tags