Inkhabar

आखिर कौन सा है वो फल जो कैंसर के इलाज में होता है इस्तेमाल?

प्रकृति द्वारा मनुष्य को जो भी फल, खाद्य-पदार्थ प्रदान किए गए हैं वह एक तरीके से मनुष्य के लिए वरदान की तरह काम करता है। इन सभी फल में से एक फल का नाम सोरसोप है। इस फल का सेवन डायबिटीज वाले लोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें गिलोय सेमिन काम होता है।

soursop fruit benefits, cancer
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2025 14:01:08 IST

नई दिल्ली: प्रकृति द्वारा मनुष्य को जो भी फल, खाद्य-पदार्थ प्रदान किए गए हैं वह एक तरीके से मनुष्य के लिए वरदान की तरह काम करता है। इन सभी फल में से एक फल का नाम सोरसोप है। इसे लक्ष्मण फल के नाम से भी जाना जाता है, जो दिखने में कांटेदार होता है। इस फल को दुनिया भर में कैंसर के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार के रूप में माना किया है। सोरसोप फल दिखने में तो कांटेदार ,कठोर दिखता है लेकिन अगर आप अंदर से देखेंगे तो यह एक नरम और रसदार कोमल फल है। इस फल में ऐसे खास गुण पाए जाते हैं, जिससे आम लोग वंचित है। फल तो फल इसके बीच और पत्ते भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में उपयोग किये जाते है.

क्या है इस फल की खासियत

इस फल का उपयोग ज्यादातर मध्य और दक्षिण अमेरिका में चिकित्सा के लिए किया जाता है. इस फल को खाने से शरीर को काफी लाभ मिल सकता है। यह फल उन इंसानों के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है, जिन्हें दिल के दौरे आते हैं क्योंकि यह फल दिल के दौरो को रोकने के लिए काफी मददगार माना जाता है । साथ ही कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में डॉक्टर इस फल को सेवन करने की सलाह देते हैं। अगर लक्ष्मण फल के स्वाद के बारे में बात करें तो इसका स्वाद स्ट्रॉबेरी और केले के मिश्रण जैसा होता है, यह बहुत मलाईदार फल है। लक्ष्मण फल में 37.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है और 148 क्लोरीन होती है।

Hanuman Fruit

लक्ष्मण फल के फायदे

इस फल का सेवन डायबिटीज वाले लोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें गिलोय सेमिन काम होता है। इसमें विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लक्ष्मण फल का उपयोग बुखार, उच्च रक्तचाप, पेट दर्द, जोड़ों के दर्द ,कैंसर जैसे भयानक बीमारी को खत्म करने के लिए अहम भूमिका निभाता है।

2016 में चूहे पर एक अध्याय किया गया था साइंटिफिक रिपोर्ट के अनुसार प्रोटेस्ट कैंसर पर लक्ष्मण फल के प्रभाव को दिखाया गया। इसे साबित किया गया कि यह फल कैंसर की बीमारी को खत्म कर सकता है, सूजन को कम कर सकता है और साथ ही कैंसर को रोकने में सहायक माना जाता है।

डॉक्टर की सलाह

लक्ष्मण फल का सेवन आपको डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए, क्योंकि इसके दुष्प्रभाव भी है 2022 के एक अध्याय में चेतावनी दी गई कि पार्किंसंस रोग जैसै बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। आप अपने डाइट में इस फल को जोड़ सकते हैं। आपको फिट रहने के लिए लक्ष्मण फल का सेवन करना चाहिए, इसी के साथ आप इस फल का जूस भी पी सकते हैं। इससे आप हृदय, डायबिटीज और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सोने की तस्करी मामले में रान्या राव के पिता डीजीपी रामचंद्र राव की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले…

Tags