नई दिल्ली। त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए हमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। नेचुरल चीजें चेहरे को सुरक्षित रखती हैं। साथ ही ग्लो भी देती हैं। ऐसे में कई लोग चेहरे में बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे के बारे में जानते हैं? आइए जानते हैं कि बर्फ लगाने के फायदे।
इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में तेज और चिलचिलाती धूप के कारण त्वचा को कई तरह के नुकसान होते हैं, जिससे बचने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे पर बर्फ लगाने से सनबर्न से राहत मिलती है। साथ ही स्किन में ठंडक बनी रहती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जो चेहरे को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने का काम करता है।
गर्मी में मेकअप लगाने का कोई फायदा नहीं होता क्योंकि वह पसीने के कारण बहने लगता है। ऐसे में मेकअप को फिक्स करने और स्किन को स्मूद बनाने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाई जाती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से मेकअप ज्यादा देर तक टिकता है। इसके अलावा मेकअप करने से पहले बर्फ प्राइमर का काम करती है। बर्फ के इस्तेमाल से चेहरा चमकदार और ग्लोइंग बनता है।
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो चेहरे को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाए रखता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरे पर होने वाली सूजन कम होती है। साथ ही आंखों के नीचे होने वाले काले गड्डे को भी बर्फ कम करती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरा ग्लोइंग बनता है। साथ ही चेहरे के दाने कम हो जाते हैं।
चेहरे पर बर्फ लगाने से कुछ नियमों को जान लें। बर्फ को सीधा चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर रेडनेस आ सकती है। बर्फ को हमेशा सूती कपड़े में लपेटकर चेहरे पर लगाना चाहिए। चेहरे पर बर्फ 1-2 मिनट से ज्यादा न लगाएं। हफ्ते में 4-5 बार केवल बर्फ का इस्तेमाल करें। करें।
ये भी पढ़े