Inkhabar

ऊनी कपड़ों के रोएं से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान तरीका

ठंड मौसम में खान-पान में बदलाव के साथ-साथ लोग शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े भी पहनते हैं। अगर इनकी सही से देखभाल और रखरखाव न किया जाए तो ये कम समय में ही पुराने हो जाते हैं और इनमें रोएं निकल आती है।

how to remove lint from woolen clothes
inkhbar News
  • Last Updated: November 22, 2024 23:22:06 IST

नई दिल्ली : ठंड का मौसम आ कुछ है. इस मौसम में खान-पान में बदलाव के साथ-साथ लोग शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े भी पहनते हैं। अगर इनकी सही से देखभाल और रखरखाव न किया जाए तो ये कम समय में ही पुराने हो जाते हैं और इनमें रोएं निकल आती है। कई बार ऐसा भी होता है कि ऊनी कपड़ों में पहली धुलाई के बाद ही रोएं लग जाती है, जिससे इन कपड़ों की चमक जल्द ही खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के कुछ आसान से उपाय।

सिरके

विशेषज्ञों के अनुसार ऊनी कपड़ों को कभी भी दूसरे कपड़ों के साथ बिल्कुल भी न धोएं। इन्हें हमेशा अलग से धोएं और फिर धोने के बाद लिंट लगे सर्दियों के कपड़ों को आधे बाल्टी पानी में एक बड़ा ढक्कन सिरका डालकर भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। एक घंटे बाद इसे रगड़कर धो लें और सुखा लें। रोएं बहुत आसानी से निकल जाएगी।

रोएं रिमूवर

रोएं हटाने के लिए एक उपकरण होता है, जिसे लिंट रिमूवर कहते हैं। बाजार से रोएं रिमूवर ले आएं और इसकी मदद से आप आसानी से गर्म कपड़ों से रोएं हटा सकते हैं।

मास्किंग टेप से हटाएं

जिन कपड़ों पर रोएं है, उन पर मास्किंग टेप लगाएं और फिर हाथ की थपकी से कपड़ों पर ठीक से चिपका दें और झटके से खींचें। ऐसा करने से उस जगह का रोएं आसानी से निकल जाएगा। इसी तरह जहां भी रोएं है, वहां टेप लगाएं और खींचें।

कंघी करें

रोएं हटाने के लिए मीडियम साइज की रोएं लें। ऊनी कपड़े को फैलाकर कंघी को ऊपर से नीचे की ओर चलाएं। रोएं आसानी से स्वेटर या कार्डिगन से निकल जाएगा।

प्यूमिस स्टोन

आमतौर पर लोग प्यूमिस स्टोन का इस्तेमाल त्वचा को साफ करने के लिए करते हैं। लेकिन इससे आप ऊनी कपड़ों के रोएं को भी साफ कर सकते हैं। प्यूमिस स्टोन को स्वेटर पर धीरे-धीरे रगड़ने से रोएं आसानी से निकल सकता है।

 

यह भी पढ़ें :-

कैंसर का मरीज स्टेज 4 से ठीक हो सकता हैं! ये नवजोत सिंह सिद्धू ने कर दिखाया

पुराने स्मार्टफोन को कबाड़ में न दें, निकाल लें बेशकीमती चीज, हो जाएंगे मालामाल

सर्दियों में चटकारे लगाकर खाएं मक्के की रोटी, मिलेगा बहुत सारे फायदें