Inkhabar

बर्फ के पानी से नहाने से आप रहेंगे चिंतामुक्त, जानें कैसे

नई दिल्ली: खुद को साफ और हाइजीनिक रखने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। वैसे तो कई लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग नॉर्मल पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन पानी में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर नहाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। बर्फ से […]

बर्फ के पानी से नहाने से आप रहेंगे चिंतामुक्त, जानें कैसे
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2024 19:27:19 IST

नई दिल्ली: खुद को साफ और हाइजीनिक रखने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। वैसे तो कई लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग नॉर्मल पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन पानी में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर नहाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

बर्फ से नहाने से शरीर की कई समस्याओं से राहत मिलती है। यह पुराने दर्द या चोट के कारण होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं पानी में बर्फ के टुकड़े डालकर नहाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

बर्फ से नहाने के फायदे

दर्द से राहत

कभी-कभी ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में दर्द हो सकता है। ऐसे में बर्फ के पानी से नहाने से दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है। बर्फ मांसपेशियों की सूजन को कम करने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे दर्द कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

बर्फ के पानी से नहाने से त्वचा और बालों को कई फायदे होते हैं। यह त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करने में मदद करता है, जिससे त्वचा अधिक चमकदार और जवां दिखती है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मददगार साबित होता है।

रक्त प्रवाह में सुधार करता है

प्रतिदिन बर्फ के पानी से नहाने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ जाती है। यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और थकान को कम करने में भी मदद करता है।

तनाव से राहत

बर्फ के पानी से नहाने से तनाव और चिंता से काफी हद तक राहत मिलती है। ठंडे पानी के झटके से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़ें :-

सूख कर कांटा हो चुके लोग खाएं ये 4 चीजें, हफ्ते भर में भरेगा मांस