नई दिल्ली: कई बार पेशाब में अनियमित रूप से झाग आने लगता है। इसे सामान्य न समझें, यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानिए पेशाब में झाग आने के क्या कारण हो सकते हैं।
अक्सर लोगों में पेशाब का रंग बदल जाता है। कुछ लोगों को पेशाब में जलन महसूस होती है। कई बार पेशाब करते समय झाग आने लगता है या अनियमित रूप से आता है, तो यह कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह आपकी सेहत से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आप किसी गंभीर बीमारी का शिकार होने से पहले सावधान हो सकें। जानिए पेशाब में झाग आने के क्या कारण हो सकते हैं।
पेशाब में झाग आने से हो सकती हैं ये समस्याएं:
हृदय संबंधी समस्याएं: पेशाब में झाग आना हृदय संबंधी कई समस्याओं के कारण होता है। अगर पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे स्ट्रोक भी हो सकता है।
गर्भावस्था: अगर गर्भावस्था के दौरान झाग निकलता है, तो यह समस्या आपके लिए सामान्य है, क्योंकि इस समय किडनी को सामान्य से अधिक काम करना पड़ता है। इसके कारण यह प्रोटीन बाहर निकल जाता है।
प्रोटीनुरिया: जब हमारे पेशाब में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। तो इसे प्रोटीनुरिया कहते हैं। यह समस्या तब होती है जब किडनी प्रोटीन को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती। इसके कारण इसमें झाग बनता है।
तनाव: अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं तो यह भी पेशाब में झाग आने का कारण हो सकता है। क्योंकि हमारे शरीर में एल्बुमिन नामक प्रोटीन बनता है। जो पेशाब में पाया जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो यह बाहर निकल जाता है।
यह भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को होते है कई फायदे, अभी से शुरू करें पीना