Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Benefits of Apple Juice: सेब का जूस कर सकता है कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस, लेकिन इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Benefits of Apple Juice: सेब का जूस कर सकता है कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस, लेकिन इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

नई दिल्ली। ये बात तो सभी अच्छी तरह से मानते और जानते हैं कि सेब हमारे लिए कितना सेहतमंद है पर इसको खाने के बजाय अगर आप इसका जूस बनाकर पीतें हैं तो ये आपको और भी कई तरह से फायदा पहुंचता है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेब में विटामिन ए के […]

Benefits of Apple Juice
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 19:12:06 IST

नई दिल्ली। ये बात तो सभी अच्छी तरह से मानते और जानते हैं कि सेब हमारे लिए कितना सेहतमंद है पर इसको खाने के बजाय अगर आप इसका जूस बनाकर पीतें हैं तो ये आपको और भी कई तरह से फायदा पहुंचता है।

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सेब में विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन सी, बी1, बी2,बी3, बी6, पैंटोथेनिक एसिड पाये जाते हैं। वहीं, मिनरल्स की बात करें तो पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर होता है। सेब काफी अच्छा एंटीऑक्सिडेंट होता है।

सेब का जूस बनाने का तरीका

सेब का जूस बनाना काफी आसान होता और इसे आप आराम से अपने घर पर बना सकते हैं इसे बनाने के लिए आपको सेब के छोटे- छोटे टुकड़े करने है फिर इसे मिक्सर में पीस ले फिर इसे छानकर स्वादानुसार इसमें नमक मिलाकर आप इसका आनंद उठा सकते हैं।

सेब का जूस पीने के फायदे

सेब एक ऐसा फल है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। सेब के जूस का सेवन करने से कई फायदे हो सकते हैं जो निम्न्लिखित है –

1. पाचन को सुधारता है: सेब जूस में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन को सुधारते हैं और अपच से राहत दिलाते हैं।

2. वजन कम करने में सहायता: सेब जूस में कम कैलोरी होती हैं जो वजन कम करने में मदद करती है।

3. बढ़ते उम्र को रोकता है: सेब जूस में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर को बढ़ते उम्र के दौरान संभव रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

4. शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है: सेब जूस में उच्च मात्रा में फ्रूक्टोज और नैक्टर होता है जो शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं।

5. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है: सेब जूस में पेक्टिन होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ये भी पढ़े:- 

Benefits of Almonds: सिर्फ याददाश्त बढ़ाने में ही नहीं बल्कि डायबिटीज भी कंट्रोल रखता है बादाम

Happy April Fool’s Day: 1 अप्रैल को क्यों बोलते है फूल्स डे, इन बातों का रखना चाहिए ध्यान