Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Burger Recipe: अपने बच्चे को खिलाएं घर का बना हुआ हेल्थी बर्गर, भूल जाएगा बाहर का स्वाद

Burger Recipe: अपने बच्चे को खिलाएं घर का बना हुआ हेल्थी बर्गर, भूल जाएगा बाहर का स्वाद

नई दिल्लीः बर्गर एक ऐसी डिश है जो सबको पसंद आता है। बर्गर को बच्चे हों या बड़े हर कोई चाव से खाता हैं। लेकिन बाहर का बर्गर काफी नुकसानदायक होता हैं। लेकिन वही बर्गर अगर आप ट्रेडिशनल तरीके से घर पर बनाए तो यह आपके स्नैक्स का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए […]

Burger Recip
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2024 20:27:34 IST

नई दिल्लीः बर्गर एक ऐसी डिश है जो सबको पसंद आता है। बर्गर को बच्चे हों या बड़े हर कोई चाव से खाता हैं। लेकिन बाहर का बर्गर काफी नुकसानदायक होता हैं। लेकिन वही बर्गर अगर आप ट्रेडिशनल तरीके से घर पर बनाए तो यह आपके स्नैक्स का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चलिए तो आज हम जानते हैं टेस्टी और ट्रेडिशनल(Burger Recipe) कुरकुरे बर्गर की रेसिपी।

होममेड बर्गर रेसिपी के इनग्रेडिएंट्स

  • 1 कप उबले मैश आलू
  • 1 कप सोया ग्रेन्यूल्स
  • नमक अपने हिसाब से
  • 1 बड़ा चम्मच(Burger Recipe) बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर केचप
  • 1 बड़ा चम्मच(Burger Recipe) कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों की चटनी
  • 1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा
  • एक बड़े बाउल में सोया ग्रेन्यूल्स, उबले मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, टोमैटो केचप, कॉर्न फ्लोर, व्हाइट विनेगर और मस्टर्ड सॉस डाल कर अच्छे से मिलाएं।
  • अब पैटीज बनाएं और उन पैटीज को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें और धीमी आंच पर तलें।

अब आपकी बर्गर पैटीज़ बन कर तैयार हैं।

इसके बाद बन्स को किसी भी तवे पर सेंक लें। बन्स के बेस पर सॉस मिक्स लगा के उस पर पैटी रखें। इसके बाद सलाद प्याज, पत्ता, टमाटर। अब बन्स के दूसरे आधे(Burger Recipe) हिस्से को ऊपर रख दें।

इसके अलावा मकई का आटा,पानी, मैदा और लाल मिर्च पाउडर का उपयोग करके घोल तैयार कर लें। अब इस घोल में बर्गर को डिप करें फिर इस बर्गर को गर्म तेल में डीप फ्राई करें। इस तरह आपके कुरकुरे बर्गर सर्व करने के लिए तैयार हैं।

ALSO READ: