Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • सस्ती और अच्छी आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेनी है तो दिल्ली की इन फेमस मार्केट में जरूर जाएं

सस्ती और अच्छी आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेनी है तो दिल्ली की इन फेमस मार्केट में जरूर जाएं

नई दिल्ली: कम प्राइस में बढ़िया ज्वेलरी खरीदनी हो तो दिल्ली में मौजूद इन मार्केट का रुख जरूर करें। यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ पॉकेट फ्रेंडली बजट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएंगी। अगले फंक्शन में कपड़ों के साथ मैचिंग ज्वेलरी चाहिए तो जाएं दिल्ली के इन किफायती बाजारों में संबंधित खबरें Uric Acid का […]

jewellery
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2024 12:17:20 IST

नई दिल्ली: कम प्राइस में बढ़िया ज्वेलरी खरीदनी हो तो दिल्ली में मौजूद इन मार्केट का रुख जरूर करें। यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ पॉकेट फ्रेंडली बजट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएंगी।

अगले फंक्शन में कपड़ों के साथ मैचिंग ज्वेलरी चाहिए तो जाएं दिल्ली के इन किफायती बाजारों में

सदर बाजार

sadar bazar jewellery

sadar bazar jewellery

दिल्ली का सदर बाजार ऐसा मार्केट है जहां एक ही जगह पर आपको घर की हर जरूरत का सामान, फैशन और ब्यूटी केयर से लेकर साज-सजावट का भी सामान मिल जाएगा। इस मार्केट में ज्वेलरी खरीदने के लिए भी लोग दूर-दूर से आते हैं, यहां नए,ट्रेंडिंग और कम रेंज की ज्वेलरी कई वैरायटियों में मिल जाती है। इस बाजार से दुल्हनें अपनी शादी के लिए गहने भी खरीद सकती हैं।

दिल्ली हाट

delhi haat jewellery

delhi haat jewellery

ये मार्केट ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट है। यहां एक से एक बोहेमियन, एंटीक्स और यूनिक डिजाइन की ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है।

करोल बाग

karol bagh jewellery

karol bagh jewellery

यह मार्केट भी दिल्ली की मशहूर मार्केट में से एक है जहां थोक के भाव पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी मिल जाती है।  यहां आपको 200 रुपये में भी नेकलेस मिल जाएंगे। इस मार्केट में चूड़ा, चूड़ियां और हेयर एक्सेसरीज भी मिल जाएंगी।

चांदनी चौक

chandni chowk jewellery

chandni chowk jewellery

वैसे तो यह मार्केट शादी के कपड़ों के लिए पूरे भारत में जानी जाती है लेकिन सिर्फ कपड़े नहीं यहां आपको ऐसी कई दुकानें मिल जाएगी जहां सस्ती और अच्छी ज्वेलरी कलेक्शन मौजूद है।

Also Read…

मानसून फैशन टिप्स:बरसात के मौसम में पहनें इन डिजाइनों की साड़ियां, हरे-भरे मौसम में खुद को भी महकाएं

Tags

IN KHABAR