Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • घर में इन जगहों पर कपूर रखिए और देखिए चमत्कार, समृद्धि और शांति लाने के अचूक उपाय!

घर में इन जगहों पर कपूर रखिए और देखिए चमत्कार, समृद्धि और शांति लाने के अचूक उपाय!

कपूर का उपयोग न केवल पूजा-पाठ में किया जाता है, बल्कि यह घर की सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है।

camphor home tips
inkhbar News
  • Last Updated: September 6, 2024 21:54:03 IST

नई दिल्ली: कपूर का उपयोग न केवल पूजा-पाठ में किया जाता है, बल्कि यह घर की सुख-शांति और समृद्धि बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। वास्तु शास्त्र में कपूर के कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ सरल और असरदार उपायों के बारे में।

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आपके घर में वास्तु दोष की समस्या है, तो कपूर इसका समाधान कर सकता है। इसके लिए आपको अपने घर के किसी भी दो कोनों में कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े रखने हैं। जब ये टुकड़े धीरे-धीरे पिघलने लगें, तो इन्हें बदल दें। नियमित रूप से ऐसा करने से घर में फैले वास्तु दोष से राहत मिल सकती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए उपाय

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर कपूर रखना एक प्रभावी उपाय है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है। आप इस उपाय को घर के साथ-साथ ऑफिस में भी अपना सकते हैं। अगर आप शयनकक्ष में कपूर रखते हैं, तो इससे मानसिक तनाव भी कम होता है और अच्छी नींद आती है।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए कपूर का उपाय

अगर आपके घर में पैसों की तंगी है, तो कपूर का यह साधारण उपाय आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद एक गुलाब के फूल के अंदर कपूर का छोटा टुकड़ा रखें। शाम को उस कपूर को जलाएं और गुलाब के फूल को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय से आपके घर में बरकत और समृद्धि आ सकती है।

सकारात्मक बदलाव के लिए कपूर के उपाय

कपूर को सही जगहों पर रखकर आप न केवल अपने घर की वास्तु दोष को सुधार सकते हैं, बल्कि घर की शांति, सुख और समृद्धि भी बढ़ा सकते हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: महिलाएं इस तरह बनती हैं नागा साधु जीते जी करती है खुद का पिंडदान और ये भयानक काम!

ये भी पढ़ें: खून के कैंसर के ये शुरुआती लक्षण पहचानें, वक्त रहते जांच कराएं और बचाएं अपनी जिंदगी