Inkhabar

Christmas Vacations: इस क्रिसमस वीकेंड उठाएं इन खास जगहों का लुफ्त

नई दिल्ली: दिसंबर की शुरुआत होते ही लोग क्रिसमस(Christmas Vacations) की तैयारियां शुरू कर देते हैं। वहीं अब क्रिसमस को आने में सिर्फ 3 से 4 दिन का समय बचा है। जानकारी दे दें कि इस बार क्रिसमस अपने साथ लॉन्ग वीकेंड लेकर आया है। तो अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड कहीं घूमने का प्लान […]

Christmas Vacations
inkhbar News
  • Last Updated: December 22, 2023 16:47:02 IST

नई दिल्ली: दिसंबर की शुरुआत होते ही लोग क्रिसमस(Christmas Vacations) की तैयारियां शुरू कर देते हैं। वहीं अब क्रिसमस को आने में सिर्फ 3 से 4 दिन का समय बचा है। जानकारी दे दें कि इस बार क्रिसमस अपने साथ लॉन्ग वीकेंड लेकर आया है। तो अगर आप इस लॉन्ग वीकेंड कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये टाइम बेस्ट रहेगा। चलिए जानते है कि ऐसी कौन सी जगह हैं जहां क्रिसमस फेस्टिवल की अलग ही धूम देखने को मिलती है।

पुडूचेरी

जानकारी दे दें कि पुडूचेरी को भारत का लिटिल(Christmas Vacations) फ्रांस भी कहा जाता है। काफी समय पहले इस जगह पर फ्रांसिसियों का कब्जा था। इसीलिए यहां पर फ्रांस का कल्चर काफी प्रचलित है। क्रिसमस के समय में यहां खूब रौनक हो जाती है। वहीं क्रिसमस वीकेंड पर आप लिटिल फ्रांस घूमने का प्लान बना सकते हैं।

केरल

केरल भारतीयों के साथ-साथ विदेशी लोगों को भी खूब भाता है। अगर आप लंबे समय से यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार का क्रिसमस वीकेंड अच्छा मौका हो सकता है। केरल के हर एक चर्च में आपको इस फेस्टिवल की रौनक देखने को मिलेगी।

गोवा

वैसे तो गोवा अपनी नाइट लाइफ के लिए बेहद फेमस है लेकिन क्रिसमस पर तो यहां खास तरह की भीड़ दिखती है। बता दें कि दिसंबर के महीने से ही गोवा में दुनियाभर से लोग एन्जॉय करने पहुंचने लगते हैं। कुछ लोग तो यहां नए साल को भी सेलिब्रेट करते हैं। यहां के बीच पर क्रिसमस फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़े: Osteoporosis Prevention Tips: ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत को दूर करने के लिए जानें ये टिप्स