Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • एक ऐसा देश है जहां एक भी जंगल नहीं है लेकिन कुछ है ऐसा जिससे अर्थव्यवस्था है अच्छा

एक ऐसा देश है जहां एक भी जंगल नहीं है लेकिन कुछ है ऐसा जिससे अर्थव्यवस्था है अच्छा

नई दिल्ली: ज़रा जंगलों के बिना एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जिसके बारे में सोचना भी आपको अजीब लग सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां एक भी जंगल नहीं है। दरअसल ये देश है कतर. कतर मध्य पूर्व में स्थित एक छोटा सा देश है। यह […]

A country where there is not a single forest but there is something which makes the economy there good
inkhbar News
  • Last Updated: September 28, 2024 12:40:22 IST

नई दिल्ली: ज़रा जंगलों के बिना एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जिसके बारे में सोचना भी आपको अजीब लग सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां एक भी जंगल नहीं है। दरअसल ये देश है कतर. कतर मध्य पूर्व में स्थित एक छोटा सा देश है। यह अपने तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार के लिए जाना जाता है। कतर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल और गैस उद्योग पर निर्भर करती है।

 

अधिक रहता है

 

इस देश की जलवायु शुष्क है। यहां बहुत कम वर्षा होती है और तापमान बहुत अधिक रहता है। इन परिस्थितियों में पेड़ों का जीवित रहना कठिन है। कतर का अधिकांश भाग रेगिस्तानी है। रेगिस्तान में रेत के टीले होते हैं और यहां पेड़-पौधे उग नहीं पाते। साथ ही यहां तेल और गैस के उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर भूमि का उपयोग किया जाता है। इससे वनों का विनाश भी हुआ है।

 

काफी आधुनिक है

 

हालाँकि कतर में जंगल नहीं हैं लेकिन यहाँ के लोगों का जीवन काफी आधुनिक है। यहां ऊंची-ऊंची इमारतें, आलीशान होटल और परिवहन के आधुनिक साधन हैं। कतर ने तेल और गैस उत्पादन से जो पैसा कमाया है उसका इस्तेमाल देश के विकास में किया गया है। इसके अलावा कतर में पर्यटन भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि यहांआने वाले पर्यटक रेगिस्तान में सफारी का भी लुफ्त उठा सकते है, ऊंट की सवारी कर सकते हैं और स्थानीय बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: खाते समय अगर आप ज्यादा पानी पीते है तो हो जाइए सावधान, ये कैंसर के हो सकते है संकेत