Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • पेट में इन्फेक्शन होने पर बच्चों को बिलकुल ना खिलाएं ये चीज़ें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

पेट में इन्फेक्शन होने पर बच्चों को बिलकुल ना खिलाएं ये चीज़ें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

बच्चों का पाचन बहुत सेंसिटिव होता हैं। इसलिए उनके खानपान पर काफ़ी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। थोड़ी भी लापरवाही और गलत खानपान से उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं। जिस कारण उनके पेट में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

stomach infection
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2025 14:26:05 IST

नई दिल्ली: बच्चों का पाचन बहुत सेंसिटिव होता हैं। इसलिए उनके खानपान पर काफ़ी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। थोड़ी भी लापरवाही और गलत खानपान से उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं। जिस कारण उनके पेट में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता हैं। ऐसे में उन्हें कुछ चीजों को खिलाने से दूर रखें, ताकि उन्हें पेट में इंफेक्शन की परेशानी न हो।

सर्दियों में जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। जिससे उन्हें तमाम बीमारियां हो सकती हैं। पेट का इंफेक्शन होने पर बच्चों के खानपान का बहुत ध्यान रखें। उन्हें ऐसी चीजें बिलकुल ना खिलाएं, जिससे उनके पेट में इंफेक्शन बढ़ जाए। आइए जानते हैं कि पेट का इंफेक्शन होने पर बच्चों को कौन कौन सी चीजें बिलकुल नहीं खिलानी चाहिए।

शुगर वाली चीजें

शुगर वाली चीजें ज्यादा खाने से भी इंफेक्शन बढ़ जाता है। ये पेट में बैक्टीरिया को बढ़ावा देता हैं, जिसके कारण पेट में दर्द हो सकता है। ऐसे में किसी भी तरह से बने शुगर वाली चीज़ों से बच्चों को दूर रखें।

तली-भुनी और मसालेदार चीजें

तली-भुनी और मसालेदार जैसी चटपटी चीजें बच्चों के पेट पर भारी पड़ सकती हैं। ये सारी चीजें पेट में जलन, गैस और सूजन पैदा करती हैं। तली-भुनी चीजें पाचन तंत्र पर भी दबाव डालती हैं। इन चीजों से पेट की समस्याएं और भी गंभीर हो सकती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

जब बच्चे को पेट में इंफेक्शन हो, तब बच्चे को दूध और उससे बनी चीजें देने से बचना चाहिए। दूध में लैक्टोज होता है, जो पेट में जलन पैदा कर करता है। इससे पाचन में समस्या हो सकती है। कुछ बच्चों के पेट में इंफेक्शन होने के कारण लैक्टोज इंटोलेरेंस भी बढ़ सकती है, जिससे दस्त और पेट दर्द हो सकता है।

कैफीन वाली चीजें

चाय,कॉफी और कैफीन वाली दूसरी चीजें पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकती हैं। इनसे बच्चे का पाचन तंत्र और भी कमजोर हो सकता है। कैफीन बच्चों के लिए काफ़ी हानिकारक होता है, क्योंकि इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।

Also Read…

मोनालिसा की चमकी किस्मत, एक साथ साइन की दो-दो फिल्में, बॉलीवुड की बनी हेरोईन