Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • क्या ठंड में आप भी पीते हैं बहुत ज़्यादा गर्म पानी, जानिए इसके नुकसान

क्या ठंड में आप भी पीते हैं बहुत ज़्यादा गर्म पानी, जानिए इसके नुकसान

Side Effects Of Drinking Hot Water: आमतौर पर सर्दी आते ही घरों में थर्मस और गर्म पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए लोग गर्म पानी पीना पसंद करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए दिन-रात इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म पानी का […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2023 16:02:58 IST

Side Effects Of Drinking Hot Water: आमतौर पर सर्दी आते ही घरों में थर्मस और गर्म पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। स्वस्थ रहने के लिए लोग गर्म पानी पीना पसंद करते हैं और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए दिन-रात इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म पानी का सेवन आपकी सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। वास्तव में, वैज्ञानिकों ने पाया है कि बहुत अधिक गर्म पानी का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें कैसे?

 

गर्म पानी पीना क्यों खतरनाक है?

आपको बता दें, स्टाइलक्रेज के मुताबिक गर्म पानी पीने से आपके शरीर के अंदरूनी अंग जल सकते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। जब गर्म पानी त्वचा के टिश्यू के संपर्क में आता है तो यह डैमेज हो जाता है। एक मामले में ऐसा यह पाया गया कि एक 61 वर्षीय व्यक्ति को गर्म पानी के सेवन के कारण “लैरींगोफेरीन्जियल एडिमा” की समस्या थी और इसलिए साँस लेना मुश्किल हो गया था। इस वजह से उन्हें साँस लेने में तकलीफ होने लगी और 6-24 घंटे के अंदर मरीज़ की हालत और खराब हो गई।

Inkhabar

गर्म पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान

अपने पीने के पानी को उबालने के बजाय आप उसे थोड़ा गर्म कर सकते हैं। यह अंगों को जलाएगा नहीं ।
हमेशा कमरे के तापमान या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
कंटैमिनेशन के जोखिम को कम करने के लिए पानी के फिल्टर का उपयोग करें।

नहाने के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

Inkhabar
अगर आप रोजाना नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। साथ ही शरीर का हार्मोन बैलेंस भी बना रहता है। गर्म पानी से नहाने से दिमाग शांत होता है और तनाव भी दूर होता है। इतना ही नहीं, गर्म पानी आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है और आपके बालों में चमक लाता है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और आम जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इनख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक