Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • वर्कआउट के बाद होता है सिरदर्द, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, कहीं ये बीमारी तो नहीं

वर्कआउट के बाद होता है सिरदर्द, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, कहीं ये बीमारी तो नहीं

नई दिल्ली: एक्सरसाइज करने के बाद होने वाला सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत करता है। ऐसा दर्द आम सिरदर्द से अलग हो सकता है। आजकल लोग इतने ज्यादा फिटनेस फ्रिक हो गए हैं कि फिटनेस ही सेहत की दुश्मन बन गई है। वर्कआउट करते वक्त इंसान अपनी पूरी ताकत उसमें लगा देता है। […]

headache after workout
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2024 14:22:45 IST

नई दिल्ली: एक्सरसाइज करने के बाद होने वाला सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी की ओर संकेत करता है। ऐसा दर्द आम सिरदर्द से अलग हो सकता है।

आजकल लोग इतने ज्यादा फिटनेस फ्रिक हो गए हैं कि फिटनेस ही सेहत की दुश्मन बन गई है। वर्कआउट करते वक्त इंसान अपनी पूरी ताकत उसमें लगा देता है। कुछ लोगों को तो अधिक पसीना और गला भी बार-बार सूखता रहता है। आपने अक्सर वर्कआउट के बाद सिरदर्द महसूस किया होगा। क्या यह समस्या आम है, जानिए

एक्सरसाइज करने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है

जिम में मेहनत के बाद सिरदर्द की समस्या होना कभी-कभी आना तो गंभीर बात नहीं है मगर ऐसा हमेशा होना बड़ी समस्या का बुलावा हो सकता है। कुछ लोगों को वॉक या जॉगिंग करने के बाद भी सिरदर्द होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे:-

-शरीर में ऑक्सीजन की कमी, कई बार हम कोई ऐसी फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं जिसमें सांस रोकनी पड़ती है। इस वजह से अचानक ऑक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है जिससे सिरदर्द हो सकता है।

-शारीरिक गतिविधि के समय शरीर से पसीना निकलता है अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पिएंगे तो एक्सरसाइज के वक्त पानी की कमी हो सकती है। इस स्थिति में भी सिरदर्द होता है।

-कुछ लोगों को एक्सरसाइज के दौरान ब्लड शुगर लेवल कम होने की भी शिकायत रहती है, ब्लड शुगर डाउन होने से सिर में तेज दर्द महसूस हो सकता है।

-कुछ लोग वर्कआउट तो खूब करते हैं लेकिन शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते जो कि वर्कआउट के लिए एक गलत प्रैक्टिस मानी जाती है। इसके लिए पर्याप्त नींद और बॉडी को फुल रेस्ट जरूर दें।

-एक्सरसाइज करते समय शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए नहीं तो बीपी बढ़ सकता है जिससे सिरदर्द होता है। एक्सरसाइज के दौरान भी लिक्विड लेते रहना चाहिए।

Also Read…

मानसून में हेल्दी रहने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स