Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • क्या पीरियड्स आने के बाद नहीं बढ़ती लड़कियों की हाइट? जानिए इस फैक्ट का पूरा सच

क्या पीरियड्स आने के बाद नहीं बढ़ती लड़कियों की हाइट? जानिए इस फैक्ट का पूरा सच

नई दिल्ली: पीरियड्स आने पर महिलाओं के हार्मोन में काफी बदलाव होते हैं ऐसे में कुछ कारण जेनेटिक भी होते हैं। जैसे लड़कियों की हाइट्स पर असर पड़ता है। क्या सच में पीरियड शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट ग्रोथ रुक जाती है, जानिए। हाइट किसी की पर्सनालिटी में चार चांद लगा देती है। […]

period
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2024 14:38:56 IST

नई दिल्ली: पीरियड्स आने पर महिलाओं के हार्मोन में काफी बदलाव होते हैं ऐसे में कुछ कारण जेनेटिक भी होते हैं। जैसे लड़कियों की हाइट्स पर असर पड़ता है। क्या सच में पीरियड शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट ग्रोथ रुक जाती है, जानिए।

हाइट किसी की पर्सनालिटी में चार चांद लगा देती है। यह अंदर से आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट करती हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण आजकल कम उम्र में ही कई लड़के और लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती है। लड़कियों में यह समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है। हारमोंस में बदलाव के कारण भी उनमें कद बढ़ने की संख्या कम होती है। ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती है, क्या सच में ऐसा होता है. आईए जानते हैं।

पीरियड्स आने के बाद क्यों नहीं बढ़ती है लड़कियों की हाइट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लड़कियों में 8 से 14 कि उम्र में (Puberty) होती है इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसमें पीरियड्स आना भी शामिल है, जिनका उनके हाइट्स पर असर पड़ सकता है। डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती है तो ऐसा कहना गलत है, क्योंकि इसके बाद भी कुछ लड़कियों की हाइट बढ़ती है।

पीरियड्स आने के बाद कितनी हाइट बढ़ सकती है

इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स आने के बाद एक से दो इंच तक हाइट बढ सकती हैं, इससे ज्यादा हाइट बढ़ना जेनेटिक माना जाता है। आपके परिवार में लोगों की हाइट कैसी है। पीरियड्स के बाद थोड़ी हाइट बढ़ाने में आपकी फिजिकल एक्टिविटी और डाइट्स भी मदद कर सकती है।

Also Read…

एक महीने चाय-कॉफी पीने से करेंगे परहेज तो शरीर में दिखेंगे कई बदलाव