Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • अगर आपके सपने में भी आती हैं ये चीजें तो ये है मालामाल होने के संकेत

अगर आपके सपने में भी आती हैं ये चीजें तो ये है मालामाल होने के संकेत

नई दिल्ली: सपनों की एक अलग दुनिया होती है। कई बार जो हमारे दिमाग में चलता है, वही सोते समय सपने के तौर पर हमें नजर आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर एक सपना सच हो जाए। कई बार सोते समय कुछ ऐसे सपनों को भी देख लेते हैं जो अमीर बनने के […]

Dream Interpretation
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2022 22:13:06 IST

नई दिल्ली: सपनों की एक अलग दुनिया होती है। कई बार जो हमारे दिमाग में चलता है, वही सोते समय सपने के तौर पर हमें नजर आता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर एक सपना सच हो जाए। कई बार सोते समय कुछ ऐसे सपनों को भी देख लेते हैं जो अमीर बनने के संकेत देते हैं। दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कई बार सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी संकेत देते हैं। कई बार ये काफी अच्छे होते हैं, तो कभी बार काफी डरावने होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में कौन सी चीजें देखने से आपको कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

सपने में ये चीजें देखना है शुभ

दीपक

सपने में जलता हुआ दीपक दिखता है, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको अधिक धन लाभ मिलेगा।

इयररिंग्स

सपने में कानों की बाली दिखती है, तो समझ लें कि आने वाले समय में आपके घर खूब सोना या धन आने वाला है।

अंगूठी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को अंगूठी पहने हुए देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर है।

सांप देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप को अपने बिल के पास देखता है, तो आने वाले समय में उसे पैसों की कमी नहीं होगी।

दूध

सपने में खुद को दूध पीते हुए देखने का मतलब है कि जल्द ही आपके घर लक्ष्मी कदम रखने वाली है।

स्वर्ण देखना

सपने में स्वर्ण का देखना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और व्यक्ति जल्द ही करोड़पति बन जाएगा।

गुलाब का फूल

अगर किसी व्यक्ति के सपने में गुलाब या कमल का फूल नजर आता है, तो समझ लें कि मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर जल्द बरसने वाली है।

 

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: ITBP जवानों से भरी बस पलटी, 6 सुरक्षाकर्मी शहीद