Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया का पानी, दूर हो जाएंगी सभी बीमारियां!

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया का पानी, दूर हो जाएंगी सभी बीमारियां!

भारतीय रसोई में धनिया का उपयोग हर घर में किया जाता है। यह एक ऐसा मसाला है जो कि भारत के हर घर में प्रतिदिन प्रयोग में लाया जाता है। हम में से अधिकतर लोग सब्जी या दाल बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

Benefits Of Coriander Seeds Water
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2025 21:05:07 IST

Benefits Of Coriander Seeds Water: भारतीय रसोई में धनिया का उपयोग हर घर में किया जाता है। यह एक ऐसा मसाला है जो कि भारत के हर घर में प्रतिदिन प्रयोग में लाया जाता है। हम में से अधिकतर लोग सब्जी या दाल बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। जब भी घर में कोई सब्जी या दाल बनती है तो इसको खाने में डालने से स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें अलग-अलग प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। जैसे कि विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। जो कि शरीर के लिए लाभदायक साबित होते हैं। धनिया के बीजों का प्रयोग आमतौर पर खाने में तड़का लगाने में किया जाता है।

धनिया के बीज का पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है। रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकतीहैं। तो आइए जानते हैं, रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से –

इम्यूनिटी को बेहतर रखे : रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से आप सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

पाचन में सुधार करे : सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह आंतों की हेल्थ में भी सुधार करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार : शरीर के बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद : डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से इंसुलिन के उत्पादन में सुधार होता है और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।

दिल को रखे हेल्दी : सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

कैसे बनाएं धनिया का पानी

धनिया के बीजों का पानी बनाने के लिए 1-2 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप चाहें तो धनिया के बीज को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

यह भी पढे़ं- ‘मैंने राक्षस को मार डाला’, पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या में पत्नी पल्लवी मुख्य संदिग्ध, बेटी भी हिरासत में

Tags

lifestyle