Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को होते है कई फायदे, अभी से शुरू करें पीना

तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को होते है कई फायदे, अभी से शुरू करें पीना

नई दिल्ली: पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के कई विशेष फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है और इसके उपयोग से स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है पहले के […]

तांबे के बर्तन
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2024 17:32:04 IST

नई दिल्ली: पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के कई विशेष फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तांबे का पानी शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है और इसके उपयोग से स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है

पहले के जमाने में तांबे के बर्तनों का उपयोग करना आम बात थी, लेकिन आजकल के समय में कांच और स्टील के बर्तनों का ही अधिकतर उपयोग किया जाता। हालांकि तांबे के बर्तन का उपयोग केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी हैं। तांबा प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे तांबे के बर्तन में रखा पानी कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

तांबे के बर्तन में रखा गया पानी पीने के लाभ

1. त्वचा की देखभाल: तांबे का पानी त्वचा को ताजगी और निखार प्रदान करता है, जिससे झुर्रियां और ढीलापन दूर होता है।

Fresh and Glowing Skin

2. थायराइड नियंत्रण: यह पानी थायराइड ग्रंथि के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है।

3. जोड़ों के दर्द में राहत: तांबा शरीर में यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है, जिससे गठिया और जोड़ दर्द में आराम मिलता है।

जोड़ों के दर्द

4. हृदय स्वास्थ्य: नियमित रूप से तांबे का पानी पीने से रक्त संचार सुधरता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

5. पाचन में सहायता: यह पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है।

Digestive Health

6. वजन घटाने में मददगार: तांबा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर की चर्बी कम होती है।

7. बैक्टीरिया नाशक: तांबा पानी में बैक्टीरिया को खत्म करता है और पेट के संक्रमण से बचाव करता है।

आधुनिकता के बावजूद, तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाले लाभ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके नियमित उपयोग से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है और जीवनशैली में सुधार लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद या जहर, जानें किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए