How to Clean Intestines Naturally: आंते न केवल पाचन प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा हैं, बल्कि शरीर के अन्य कामकाज को नियंत्रित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। कई बार लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण आंतो में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। अक्सर लोग पेट और आंत में जमा हो रही गंदगी को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन जब ये बाद में अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी का कारण बनती है, तो पेट साफ करने के उपाय तलाशते हैं। अगर आंतो में जमा गंदगी को साफ करने के उपाय जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं।

आंतो में गंदगी जमने के 5 कारण:

फाइबर की कमी: डायटरी फाइबर की कमी से मल सख्त हो जाता है, जिससे आंतों में गंदगी चिपकने लगती है।

पानी की कमी: शरीर में पानी की कमी होने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे आंतों में गंदगी जमा हो सकती है।

प्रोसेस्ड और मसालेदार भोजन: ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं, जिससे आंतों में गंदगी जमने लगती है।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी: रेगुलर एक्सरसाइज न करने की वजह से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे मल आंतों में चिपक सकता है।

लंबे समय तक कब्ज: शरीर में कब्ज की समस्या से मल कठोर हो जाता है और आंतों में जमा हो जाता है।

आंतो की सफाई के लिए घरेलु उपाय

1- नींबू और शहद – सुबह खाली पेट आधा नींबू और एक चम्मच शहद गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से आंतो की सफाई में मदद मिलती है। नींबू में विटामिन सी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और शहद पाचन में सुधार करता है।

2- फाइबर से भरपूर चीज़े – अगर डाइट में फाइबर से भरपूर फुड्स जैसे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें तो फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है। फाइबर मल को भी आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।

3- त्रिफला चूर्ण का उपयोग – आयुर्वेदिक त्रिफला चूर्ण एक कारगर उपाय है। त्रिफला चूर्ण को रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ लेने से आंतो की गंदगी बाहर निकलने में मदद करती है।

4- गर्म पानी का सेवन – दिनभर ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और आंतो से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

5- योग और व्यायाम – रोजाना योगा और हल्का व्यायाम जैसे सूर्य नमस्कार आंतो की सफाई केलिए बहुत प्रभावी होते है।

6- दही और अन्य प्रोबायोटिक्स – प्रोबायोटिक्स चीज़े जैसे दही, छाछ और किमची आंतो में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते है। प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को सुधारता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

7- एंटीऑक्सिडेंट युक्त पेय – एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन टी और एलोवेरा जूस शरीर को डिटॉक्स करने में और आंतो की सफाई करने में मदद करते है।

आंतो की गंदगी बाहर निकलने के घरेलु उपाय न केवल प्राकृतिक हैं, बल्कि हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करते है।

Also Read :

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया का पानी, दूर हो जाएंगी सभी बीमारियां!