Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • बारिश के मौसम में जरूर खाएं जामुन, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

बारिश के मौसम में जरूर खाएं जामुन, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

नई दिल्ली: जामुन का फल कई गुणों से भरपूर है, इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है जामुन। जब भी मौसम बदलता है तो बाजार में फल भी अलग-अलग बिकते हैं। मौसमी फल उस मौसम में आपको बीमारियों से बचाने में सक्षम होता है। साथ […]

Jamun For Monsoon
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2024 12:07:52 IST

नई दिल्ली: जामुन का फल कई गुणों से भरपूर है, इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है जामुन।

जब भी मौसम बदलता है तो बाजार में फल भी अलग-अलग बिकते हैं। मौसमी फल उस मौसम में आपको बीमारियों से बचाने में सक्षम होता है। साथ ही शरीर को पोषण भी देता है। डॉक्टर्स भी सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खाने की सलाह देते हैं। बरसात के मौसम का एक ऐसा ही गुणकारी फल है जामुन, जो मानसून में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

जामुन के अनोखे फायदे

-जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल होता है, ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करेगा।

-जामुन आयरन का भी अच्छा सोर्स है, ये आपके शरीर में प्राकृतिक तरीके से खून को साफ करने में मदद करेगा।

-जामुन में विटामिन ए और सी होता है जिससे आंखों और त्वचा का स्वास्थ्य सही रहेगा।

-जामुन खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है इसलिए यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हेल्दी है।

-जामुन के सेवन से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है, इसलिए हार्ट के मरीजों को भी इसे खाना चाहिए।

-जामुन खांसी-जुकाम और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों में भी कारगर है।

-जामुन शरीर की कमजोर दूर करने और एनीमिया से लड़ने में भी सफल है।

-जामुन की तासीर ठंडी होती है इसलिए पेट संबंधी समस्याओं में भी इसे खाना लाभदायक है।

जामुन बरसात में बिकने वाला एक कॉमन फल है, इसका स्वाद खट्टा-मीठा और कसैला होता है। जामुन बच्चों से लेकर बड़े सभी को खाना काफी पसंद होता है। इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए रोज कुछ जामुनों का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो जामुन को अलग-अलग तरीकों जैसे जामुन लस्सी या जामुन शॉट बनाकर भी लें सकते हैं।

 

Also Read…

भिंडी से पाएं चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल