Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • लम्बे समय तक जवां दिखने के लिए खाएं ये फल, चेहरा हो जाएगा बेदाग और ग्लोइंग

लम्बे समय तक जवां दिखने के लिए खाएं ये फल, चेहरा हो जाएगा बेदाग और ग्लोइंग

नई दिल्ली: ग्लोइंग और क्लीयर स्किन हर किसी को पसंद होती है। इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बस खाने है ये हेल्दी फल। ये फल आपकी त्वचा को जवां और बेहतर बनाएंगे। फल सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं, एक्सपर्ट्स रोज इन्हें खाने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते है […]

Fruits for glowing skin
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2024 14:35:40 IST

नई दिल्ली: ग्लोइंग और क्लीयर स्किन हर किसी को पसंद होती है। इसके लिए आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बस खाने है ये हेल्दी फल। ये फल आपकी त्वचा को जवां और बेहतर बनाएंगे।

फल सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं, एक्सपर्ट्स रोज इन्हें खाने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते है फल सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

इन फलों के रोजाना सेवन से चेहरा चमक उठेगा

केला– रोजाना केला खाने से शरीर और स्किन दोनों को पोषण मिलता है। केला खाने से स्किन में चिकनाहट बनी रहेगी। आप चाहे को केले का फेस मास्क बनाकर भी लगा सकते हैं।

संतरा– यह फल विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स है। आपने देखा होगा मार्केट में विटामिन-सी के फेस सीरम की कई रेंज मौजूद हैं लेकिन ये नेचुरल विटामिन-सी स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

अनार– इसे रोज खाने से स्किन में पिंपल्स कम होते हैं। अनार चेहरे की सूजन को भी कम करता है।

सेब– रोज 1 सेब खाएं, यह बात लगभग हर कोई बचपन से सुनता आ रहा है। सेब स्किन में नरिशमेंट की कमी को पूरा करता है।

-इसके अलावा आप ब्लूबेरी, गर्मियों में तरबूज और चेरी जैसे फलों को भी अच्छी स्किन के लिए खा सकते हैं।

 

Also Read…

मानसून में छोटे बच्चों की छाती में जम जाता है कफ, इन नुस्खों से मिलेगा जल्द आराम