Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • ये चीज खाने से बूढ़े भी दौड़ने लगेंगे और नौजवान को देंगे मात, रोग हो जाएंगे छू मंतर!

ये चीज खाने से बूढ़े भी दौड़ने लगेंगे और नौजवान को देंगे मात, रोग हो जाएंगे छू मंतर!

सफेद तिल से न केवल कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद तिल कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है। रोजाना एक चम्मच सफेद तिल खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। सफेद तिल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है.

white sesame seeds
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2025 16:19:38 IST

नई दिल्ली: सफेद तिल से न केवल कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। सफेद तिल को आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं रोज सफेद तिल खाने के क्या फायदे हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

सफेद तिल कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है। रोजाना एक चम्मच सफेद तिल खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। सफेद तिल ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। साथ ही जोड़ों के दर्द को कम करने में भी काफी मदद करता है। बढ़ती उम्र में हड्डियों की मजबूती के लिए तिल खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्किन और बालों को सुंदर बनाना

सफेद तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्किन और बालों को फायदा पहुंचाते हैं। यह स्किन को नमी प्रदान करते हैं। साथ ही सफेद तिल उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। यह बालों को भी मजबूत बनाते हैं और उन्हें झड़ने से रोकते हैं। तिल के तेल का उपयोग भी त्वचा और बालों को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। सफेद तिल बालों और स्किन से जुड़ी बीमारियों को भी कम करने का काम करते हैं।

पाचन संबंधी बीमारियां दूर

सफेद तिल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। जिसका पेट साफ नहीं होता है वह नियमित रूप से तिल का सेवन करें आपको फायदा दिखने लगेगा। रोजाना तिल का सेवन करने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है। इसके साथ पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। सफेद तिल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल भी करते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

सफेद तिल दिल की बीमारियों के रिस्क को कम करने का काम करते हैं। तिल खाने से धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन  बेहतर बनता है। सफेद तिल में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। जिन लोगों को थकान और कमजोरी की समस्या रहती है, उनके लिए जरूरी है कि वह सफेद तिल को खाएं। सफेद तिल शरीर को एक्टिव बनाए रखता है। तिल खाने से शरीर की सहनशक्ति भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड पर भड़की दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा: भारत से कई बार ऑस्कर छीना गया….

Tags