नई दिल्ली: गर्मियों के दिनों में पसीना आना बहुत ही सामान्य बात है। लेकिन पसीना आना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। अगर पसीना जरूरत से ज्यादा आता है तो इससे आपको शर्मिंदगी होती है। लगातार भीगे पसीने के कपड़ों से शरीर में बीमारियां होती हैं। यह स्किन प्रॉब्लम और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का कारण भी बनता है।
ऐसी स्थिति में कुछ लोग खुद को कमरे में बंद रखते हैं। कुछ लोगों की तो थोड़ी-थोड़ी देर में कपड़े बदलने की आदत होती है। अगर आपको भी पसीने से दूर रहना है तो आप दिन में कम से कम दो से तीन बार जरूर नहाना चाहिए। इससे शरीर को राहत मिलती है. साथ ही दिनभर सिर पूरा फ्रेश रहता है।
गर्मियों के दिनों में हल्के कपड़े पहनना बहुत जरूरी है क्यूंकि उनमें पसीना सोखने की क्षमता ज्यादा होती है। शरीर के लिए गर्मियों के दिनों में ढीले और हल्के रंगों वाले कपड़े पहनना ज्यादा फायदेमंद होता है। टाइट कपड़े शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसान करते हैं। इससे बदबू और खुजली जैसी समस्याएं होती हैं।
गर्मियों के दिनों में खानपान आपके लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि खानपान के कारण से आपको कई नुकसान हो सकते है। अगर आप ज्यादा मसालेदार, गर्म कैफीन, तेल की सब्जी खाते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान होगा। इस मौसम के दौरान आपको दिन में कम से कम तीन से चार बार गन्ने का रस और ठंडी चीजें जैसे खीरा, दही, नारियल पानी, नींबू पानी जरूर से पीना चाहिए। इनके पीने से शरीर में ठंडक होती है और पसीने को कम करता है।
अगर आपको ज्यादा पसीना आ रहा है तो आपको बायोफीडबैक थेरेपी की मदद लेनी चाहिए। इससे आपके शरीर की पसीने की समस्या दूर हो सकती है। गर्मी के दौरान आपको कई बार हाथ धोना चाहिए। इससे चेहरे के साथ शरीर को भी ठंडक मिलती है। इस कारण से पसीना कम आता है।
दिल्ली में आज से चलेंगी ठंडी हवाएं, बिहार में कल आफत बनी बारिश, पढ़े वेदर रिपोर्ट