Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • मानसून में हेल्दी रहने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स

मानसून में हेल्दी रहने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स

नई दिल्ली: मानसून अपने साथ बारिश और बीमारियां दोनों लाता है। इस मौसम में गर्मी तो कम महसूस होती है लेकिन मौसमी बीमारियां बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए फॉलो करें ये नुस्खे। आयुर्वेदिक नुस्खे बीमार होने से बचाएंगे  -मानसून में इम्यूनिटी वीक हो जाती है, इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते […]

Ayurvedic Tips for monsoon
inkhbar News
  • Last Updated: July 18, 2024 13:29:22 IST

नई दिल्ली: मानसून अपने साथ बारिश और बीमारियां दोनों लाता है। इस मौसम में गर्मी तो कम महसूस होती है लेकिन मौसमी बीमारियां बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए फॉलो करें ये नुस्खे।

आयुर्वेदिक नुस्खे बीमार होने से बचाएंगे 

-मानसून में इम्यूनिटी वीक हो जाती है, इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है बस आपको पानी में तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, लौंग और अदरक को अच्छे से उबालना है। इसके बाद शहद मिलाकर रोज 1 गिलास पिएं।

-सर्दी-खांसी या सीने में जकड़न की समस्या बरसात में आम होती है। इसके लिए आप रोज अपनी नाक में देसी घी डाल सकते हैं। यह आपकी सांस नली को भी साफ रखेगा।

-रोडसाइड फूड्स का सेवन इस मौसम में पूरी तरह अवॉइड करना फायदेमंद होगा. मानसून में हमेशा हल्का और ताजा भोजन ही खाना चाहिए। फ्राइड फूड्स से डायरिया होने का खतरा रहता है।

-मानसून में पानी की गुणवत्ता काफी हद तक दूषित होती है। इसलिए बारिश के मौसम में पानी को उबालकर ही पीना चाहिए।

-बाहर से खरीदकर लाई सब्जियों और फलों को धोकर ही खाएं, यहां तक कि फ्रिज में भी साफ करके ही रखें. आप नमक वाले पानी से इन्हें साफ कर सकते हैं।

-बारिश में भीगने से बुखार तुरंत लग सकता है, इसलिए भीगने से बचें यदि भीग गए है तो गीले कपड़े तुरंत बदल लें।

-अगर गले में खराश की समस्या रहती है तो आप मुंह में अदरक या लौंग रख सकते हैं।

Also Read…

डेंगू: जानिए इसके प्रकार, लक्षण और बचाव के उपाय