Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • बार-बार पेट दर्द की समस्या हो सकती है इस बीमारी का संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

बार-बार पेट दर्द की समस्या हो सकती है इस बीमारी का संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लिवर, शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, विषाक्त पदार्थों और पोषक तत्वों को संग्रहित करने का काम करता है। यदि लिवर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। बार-बार पेट में दर्द होना लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है।

Frequent stomach pain
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 15:36:54 IST

नई दिल्ली: लिवर, शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, विषाक्त पदार्थों और पोषक तत्वों को संग्रहित करने का काम करता है। यदि लिवर सही ढंग से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। बार-बार पेट में दर्द होना लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि यह किन लिवर की बीमारियों का लक्षण हो सकता है और इसे पहचानने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease)

यह स्थिति तब होती है जब लिवर में अत्यधिक वसा जमा हो जाती है। इसके लक्षण हैं- पेट में हल्का दर्द, थकान, वजन बढ़ना या घट जाना। शराब का अत्यधिक सेवन, गलत खानपान, मोटापा और डायबिटीज।

2. हेपेटाइटिस (Hepatitis)

हेपेटाइटिस लिवर की सूजन है, जो वायरस (A, B, C, D, E) के कारण होती है। इसके लक्षण हैं- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, बुखार, पीलिया, मतली। संक्रमित खाना या पानी, असुरक्षित यौन संबंध, और दूषित सुई।

3. गॉलब्लैडर स्टोन (Gallbladder Stones)

यह समस्या लिवर और पित्ताशय दोनों को प्रभावित कर सकती है। इसके लक्षण हैं-दाईं तरफ पेट में तेज दर्द, खाना खाने के बाद बेचैनी। कोलेस्ट्रॉल की अधिकता, खराब पाचन।

लिवर से जुड़ी बीमारियों को कैसे पहचानें?

यदि आपको बार-बार पेट में दर्द हो रहा है, तो इन लक्षणों पर ध्यान दें:-पेट में दर्द के साथ थकान और कमजोरी महसूस होना। भूख न लगना या भोजन के बाद भारीपन। त्वचा और आंखों का पीला होना (पीलिया)। पेट में सूजन या गैस की समस्या। बार-बार उल्टी या मिचली आना।

नजरअंदाज न करें ये संकेत

कई लोग इन लक्षणों को साधारण पेट दर्द समझकर अनदेखा कर देते हैं। हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लिवर से जुड़ी बीमारियां समय पर पहचानने और इलाज करने से नियंत्रित की जा सकती हैं। इससे बचाव के लिए हरी सब्जियां, फलों और फाइबर युक्त भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। शराब का सेवन न करें या इसे सीमित मात्रा में लें। दूषित पानी और भोजन से बचें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट कराएं।

Also Read…

मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं दीपिका पादुकोण, लुक देख फैंस को याद आईं रेखा