Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Friendship Day 2024: लड़कियां लड़कों को दोस्त कैसे बनाती हैं और बॉयफ्रेंड कैसे चुनती हैं?

Friendship Day 2024: लड़कियां लड़कों को दोस्त कैसे बनाती हैं और बॉयफ्रेंड कैसे चुनती हैं?

दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती को माना जाता है, जो बिना किसी शर्त के निभाया जाता है। हर साल 4 अगस्त को भारत में फ्रेंडशिप डे

Friendship Day 2024 girls make boys friend and choose boyfriends
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2024 19:11:35 IST

Friendship Day: दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती को माना जाता है, जो बिना किसी शर्त के निभाया जाता है। हर साल 4 अगस्त को भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दोस्ती को बढ़ावा देना है। दोस्ती सिर्फ समान जेंडर में नहीं होती, बल्कि लड़के-लड़कियां भी अच्छे दोस्त बन सकते हैं। इस फ्रेंडशिप डे पर जानें कि लड़कियां लड़कों को दोस्त कैसे बनाती हैं और बॉयफ्रेंड कैसे चुनती हैं।

लुक्स नहीं, इमोशनल क्वालिटीज महत्वपूर्ण

रिलेशनशिप काउंसलर के अनुसार, लड़कियां जब किसी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाती हैं, तो लुक्स और कपड़ों को देखती हैं, लेकिन उनकी इमोशनल क्वालिटीज को ज्यादा महत्व देती हैं। यह जरूरी है कि लड़के संवेदनशील और समझदार हों।

हीरो नहीं, सच्चा दोस्त चाहिए

अलग-अलग लड़कियों के लिए बॉयफ्रेंड चुनने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन लड़कियां अक्सर सच्चे दोस्त की तलाश करती हैं, न कि फिल्मी हीरो की। अमेरिका की ब्युला यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पता चला है कि लड़के फिल्मों की तरह अपनी इमेज बनाने की कोशिश में गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं।

मजाकिया लड़के अधिक पसंद आते हैं

सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा की गई स्टडी के अनुसार, लड़कियां मजाकिया लड़कों को ज्यादा आकर्षक मानती हैं। ऐसे लड़कों से रिश्ते चलने की संभावना अधिक होती है, और लड़कियां अक्सर उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं।

इमोशनली मैच्योर होना जरूरी

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड में इमोशनल मैच्योरिटी की तलाश करती हैं। ऐसे लड़के जो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं होते और हर चीज सोच-समझकर फैसला लेते हैं, उन्हें रिश्ते संभालने में भी अच्छा होता है।

लड़कियों को भाती हैं ये अदाएं

लड़कियों को लड़कों की ऐसी अदाएं पसंद आती हैं, जो उनकी इमोशनल और मानसिक मैच्योरिटी को दर्शाती हैं। ऐसे लड़के जो समझदारी और संवेदनशीलता से भरे होते हैं, लड़कियों को आकर्षित करते हैं।

 

ये भी पढ़ें: BCCI डील के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बायजू रविंद्रन, जानें क्या है पूरा मामला