Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • HEALTHY LIFESTYLE: इन खानों से करें शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी को दूर

HEALTHY LIFESTYLE: इन खानों से करें शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी को दूर

नई दिल्ली: एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं और ऊतकों की रक्षा करते हैं। इसके अलावा ये कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। जिस समय हमारा शरीर तनाव में होता है, तो उस समय कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स नामक मुक्त कण पैदा हो जाते हैं, जो ये कण कोशिकाओं […]

HEALTHY LIFESTYLE
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2024 18:55:51 IST

नई दिल्ली: एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं और ऊतकों की रक्षा करते हैं। इसके अलावा ये कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। जिस समय हमारा शरीर तनाव में होता है, तो उस समय कुछ हानिकारक फ्री रेडिकल्स नामक मुक्त कण पैदा हो जाते हैं, जो ये कण कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट(HEALTHY LIFESTYLE) इन फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देते हैं और कोशिकाओं को बचाते हैं।

इन सब के अलावा एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन जैसे महत्त्वपूर्ण पदार्थों के बिगड़ने से भी बचाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि एंटीऑक्सीडेंट वाला खाना खाने से शुगर, कैंसर और दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। यही कारण है कि एंटीऑक्सीडेंट खाना खाना बहुत जरूरी है।

स्ट्रॉबेरी

बता दें कि स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी में दो मुख्य एंटीऑक्सीडेंट, जो कि फ्लेवोनॉयड और एंथोसायनिन पाए जाते हैं।यह फ्लेवोनॉयड कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को रोकता है और एंथोसायनिन भी फ्री रेडिकल गतिविधि कम कर देता है। इसके अलावा ये कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। यही कारण है कि स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ जाते हैं और कई बीमारियों से हमें बचाव मिलता है।

स्पिनेच

स्ट्रॉबेरी के अलावा स्पिनेच में एंटीऑक्सीडेंट बहुत ज्यादे पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बता दें कि स्पिनेच में विटामिन सी, कैरोटीनॉयड और विटामिन ई नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और कैरोटीनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इस दौरान विटामिन सी और विटामिन ई फ्री रेडिकल्स की गतिविधि को कम करके हमारी रोग(HEALTHY LIFESTYLE) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

ब्रोक्कॉली

जानकारी दे दें कि ब्रोक्कॉली में एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे ग्लूकोराफेनिन कहते हैं, जो कि कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। वहीं ग्लूकोराफेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को रोकता है जो कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है ताकि हमारा शरीर बीमारियों से लड़ सके। इसके साथ ही अंगूर, टमाटर, अखरोज आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ALSO READ: