Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Holi 2024 : होली के रंग छुड़ाने में काम आएंगे ये घरेलू पैक, नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत

Holi 2024 : होली के रंग छुड़ाने में काम आएंगे ये घरेलू पैक, नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत

नई दिल्ली। आज देश भर में रंगों का त्याहोर मनाया जा रहा है। इस दिन सभी लोग सारे शिकवे गिले भुलाकर एक दूसरे के साथ होली मनाते हैं। ऐसे में होली पर रंग लगना बहुत आम बात है और रंगों से होने वाली समस्या भी बहुत आम है। लेकिन समस्या तब आती है जब शरीर […]

Holi 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 25, 2024 14:30:37 IST

नई दिल्ली। आज देश भर में रंगों का त्याहोर मनाया जा रहा है। इस दिन सभी लोग सारे शिकवे गिले भुलाकर एक दूसरे के साथ होली मनाते हैं। ऐसे में होली पर रंग लगना बहुत आम बात है और रंगों से होने वाली समस्या भी बहुत आम है। लेकिन समस्या तब आती है जब शरीर पर लगे इन रंगों को छुड़ाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लोग रंगों को छुड़ाने के लिए बहुत सारे उपाय अपनाते हैं लेकिन वे असफल रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इन रंगों को घर पर ही घरेलू नुस्खों की मदद से आसानी से छुड़ा सकते हैं। होली के रंगों को छुड़ाने के लिए घरेलू पैक बेहद कारगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू पैक के बारे में जिनकी मदद से आप आसानी से होली के रंगों को छुड़ा सकते हैं।

इन घरेलू उपायो की मदद से छुड़ाएं रंग

घर पर तैयार करें हेयर पैक

होली खेलने के बाद अक्सर बालों में रंग लग जाता जिसकी वजह से बाल मुरझा जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के बाद भी आपके बाल पहले की तरह शाइन करें तो आप इसके लिए हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक केले में थोड़ा सा मिल्क पाउडर और थोड़ा सा दूध मिलाकर मिक्सी में घोल लें, जब ये पैक पूरी तरह से तैयार हो जाएं तो उसमें शहद डाल लें। अब इस पैक को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें और 20-25 मिनट तक हवा में बालों को खुला छोड़ दें और फिर बाल धो लें। ऐसा करने से आपके बाल पहले की तरह फिर से शाइन करने लगेंगे और होली के बाद रूखें बालों की समस्या से आप बच सकेंगे।

स्क्रब का करें इस्तेमाल

आप घर पर स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए घर में रखीं चार-पाच दालों और चावल को अच्छी तरह से मिलाकर पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध या दही का इस्तेमाल करें। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे नींबू और तेल की डाल लें। इस स्क्रब को अपनी बॉडी पर या जहां भी बहुत अधिक रंग लगा हो उस हिस्से में लगा लें। आज इस स्क्रब में चंदन पाउडर भी मिला सकते हैं। लगाने के बाद इसे कम से कम 5-10 मिनट तक रखें और इसके बाद हल्के गीले कपड़े से धीरे-धीरे इसे स्क्रब करें।

काम आएगा दही का पैक

अगर होली के रंग बहुत गहरे नहीं हैं और आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो रंग लगे वाले हिस्से में दही से भी मसाज कर सकते हैं। आप इसमें बेसन या फिर आटा, चने का आटा इत्यादि चीजें भी मिला सकते हैं।

ये पैक भी आएगा काम

इसके लिए आधे केले में दो टी स्पून शहद मिला लें और मिल्क क्रीम मिलाकर इसे त्वचा पर अच्छे से लगाएं, इससे आपके रंग आसानी से छुट जाएंगे। इसके अलावा कच्चे पपीते का एक टुकड़ा लें उससे स्किन पर अच्छी तरह से मसाज करें, ये भी अच्छे पैक का काम करता है। आप चाहे तो नींबू पर चीनी या नमक डालकर शरीर पर रंगों वाले हिस्सों पर मसाज कर सकते हैं।

 

Tags

holi inkhabar