Inkhabar

रमजान में रोजा रखने का सोच रहे हैं, तो अपने ये डाइट टिप्स

कुछ दिनों बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। यह पूरा महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना काफी अहम होता है। वहीं, इस पूरे महीने में लोग रोजे भी रखते हैं। लेकिन लगातार एक महीने तक रोजा रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

RAMJAAN 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 26, 2025 16:42:32 IST

नई दिल्ली : कुछ दिनों बाद रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। यह पूरा महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना काफी अहम होता है। वहीं, इस पूरे महीने में लोग रोजे भी रखते हैं। लेकिन लगातार एक महीने तक रोजा रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इफ्तार किया जाता है

रमजान में सूर्योदय से पहले सेहरी और सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है। लेकिन बीच में कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता। इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप पूरी तरह से इबादत करने के साथ-साथ अपनी सेहत भी बरकरार रख सकें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रमजान में फिट रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पहले से तैयारी करें

एक्सपर्ट का कहना है कि रमजान के महीने के हिसाब से आपको अपनी डाइट में बदलाव करना शुरू कर देना चाहिए। अपने खाने-पीने के समय में बदलाव करें। सबसे जरूरी बात यह है कि चाय और कॉफी जैसी कैफीन वाली चीजें पीना बंद कर दें।

इन चीजों को खत्म करें

रमजान के महीने से पहले अपनी डाइट से अनहेल्दी चीजों को खत्म कर दें। प्रोसेस्ड, डीप फ्राई और ज्यादा नमक वाली चीजें न खाएं। जितना हो सके, अभी से ही संतुलित आहार लेना शुरू कर दें। अपने खाने में साबुत अनाज, फल और सब्ज़ियाँ शामिल करें। इससे आप कमज़ोर नहीं पड़ेंगे।

शरीर को हाइड्रेट रखें

रमज़ान शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में अभी से ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें। अगर आप रोज़ाना 8 से 10 गिलास पानी पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। एक बार में बहुत ज़्यादा पानी पीने से बचें। इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखने के लिए आप नारियल पानी या हर्बल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

रमज़ान का महीना सिर्फ़ इबादत करने के लिए ही नहीं होता बल्कि इस दौरान आप शरीर को स्वस्थ भी बना सकते हैं। वैसे भी, इन टिप्स को अपनाकर आप रमजान के महीने में अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

गोविंदा के वकील का आया बयान कहा, तलाक की अर्जी 6 महीने पहले …

रिपोर्ट : अमीरों की संपति में हुआ इजाफा, मिडिल क्लास ने रखा सर पर हाथ, गरीबी तो मत ही पूछो …

सूडान में आर्मी विमान हुआ क्रैश, 19 की मौत, 5 घायल

एक बच्चे की बलि से मिलेगा छुपा धन, ठीक होगी मां की तबियत, तांत्रिक के कहने पर किया ये कांड

नौकरी लगने की खुशी में युवक पंहुचा इटली, एयरपोर्ट पर हुआ शर्मिंदा, अब लोगों को क्या मुंह दिखाएंगा

राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल, AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने खाली की सीट