नई दिल्ली। आज के वक्त में वॉशिंग मशीन हर घर की ज़रूरत बन गई है। यह न केवल समय की बचाती है, बल्कि मेहनत भी कम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशीन से गलत तरीके से कपड़े धोने पर कपड़े जल्दी खराब हो सकते हैं।
आज हम आपको उन 6 गलतियों के बारे में बताएंगे जो कपड़े धोते वक्त हमें नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही कपड़े धोते वक्त क्या बचाव करें वो तरीके भी बताएंगे…
अधिक मात्रा में डिटर्जेंट उपयोग करना कपड़ों और मशीन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
रंगीन और अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक को एक साथ धोना नुकसान पहुंचा सकता है।
कपड़ों पर मौजूद दाग को धोने से पहले साफ न करना एक आम गलती है।
वॉशिंग मशीन का गेट हमेशा बंद रखने से उसमें नमी रहती है, जिससे फंगल संक्रमण हो सकता है।
ड्रायर का लिंट फिल्टर नियमित रूप से साफ न करने से मशीन की कार्यक्षमता घट जाती है।
समय-समय पर वॉशिंग मशीन की सफाई न करना उसके प्रदर्शन पर असर डालता है।
1- कपड़े धोने में ऐसे डिटर्जेंट का प्रयोग न करें जिसमें कास्टिक सोडा हो।
2- केवल सॉफ्ट और माइल्ड सोप का ही इस्तेमाल करें।
3- कपड़ों को मशीन में डालने से पहले करीब एक घंटे के लिए भिगो दें।
4- भिगोने और धोने दोनों के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें।
5- एक साथ मशीन में बहुत सारे कपड़े न डालें।
6- सफेद कपड़ों को छोड़कर बाकी सभी कपड़े कोल्ड सेटिंग पर ही धोएं।
7- अगर कपड़े तुरंत सूखाना ज़रूरी न हो तो मशीन का RPM कम रखें।
8- नाजुक कपड़ों को धोने के लिए मेश बैग का उपयोग करें।
9- कपड़ों को सीधे धूप में न सुखाएं, बल्कि छांव या घर के भीतर सुखाएं।
10- भारी कपड़ों को हैंगर पर लटकाकर न सुखाएं।