Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • अंबानी जैसा अमीर बनना है तो सुबह उठकर न करें ये काम, वरना हमेशा फैलानी पड़ेगी झोली

अंबानी जैसा अमीर बनना है तो सुबह उठकर न करें ये काम, वरना हमेशा फैलानी पड़ेगी झोली

वास्तु शास्त्र में सुबह उठने के बाद कुछ कार्य करने पर प्रतिबंध है जिन्हे करने से हमारा पूरा दिन ख़राब हो सकता है पुरे दिन सभी कार्य गलत दिशा में होने की संभावना हो सकती है। तो चलिए जानते है कौन से वह कार्य हैं जिन्हे सुबह करने से आ सकती है परेशानियां।

Mukesh Ambani
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2025 14:18:04 IST

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के नियम हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।  यदि हम इन नियमों का पालन न करें तो यह हमारे दैनिक जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं, जिससे हमें अपने दैनिक जीवन में परेशानिया झेलनी पड़ सकती है। नकारात्मक ऊर्जा का असर अपकी आर्थिक स्थति पर भी पड़ता है। 

अगर हमारे दिन की शुरुआत अच्छी हो तो यह हमारे पुरे दिन को अच्छा बनाने में सहायक होती है। वास्तु शास्त्र में सुबह उठने के बाद कुछ कार्य करने पर प्रतिबंध है जिन्हे करने से हमारा पूरा दिन ख़राब हो सकता है पुरे दिन सभी कार्य गलत दिशा में होने की संभावना हो सकती है। तो चलिए जानते है कौन से वह कार्य हैं जिन्हे सुबह करने से आ सकती है परेशानियां।

 देर तक बिस्तर पर न रहें

यदि आप सुबह उठ चुके है और फिर भी आप अपने बिस्तर पर ही लेटे हुए हैं और आलस  कर रहे हैं, तो यह आपके पुरे दिन को नकरात्मक ऊर्जा से भर देगा।  यह बहुत जरुरी है की आपको सुबह उठ कर सबसे पहले अपने बिस्तर छोड़ना चाहिए और अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए ऐसा करने से आपका दिन शुभ होगा। 

नकारात्मक न देखें

सुबह उठ कर कोई भी बुरे समाचार और बुरी चीज़े देखने से बचना चाहिए। क्योंकि सुबह देखी और सुनी हुई चीजों का असर सीधा हमारे विचारो पर पड़ता है तो ध्यान रहें की हमेशा अच्छी चीजें ही आपको सुबह दिखाई और सुनाई पड़े जिससे आपका दिन अच्छा जाए।  ध्यान रहें जब आप सुबह उठे तो सबसे पहले अपनी हाथ की हथेलियों को देखें और भगवान को याद करके अपने दिन की शुरुआत करें।

सुबह झगड़ा करने से बचें

सुबह सुबह झगड़ा करने से न केवल आप पर बल्कि बुरे परिवार पर बुरा असर पड़ता  है। यदि सुबह आप अपने घर में विवाद या झगड़ा करते है तो घर में नकरात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और घर की सुख शांति बिगड़ जाती है।  सुबह की शुरुआत हमेशा शांति से और शांत मन से होनी चाहिए इससे जिंदगी में हमेशा पॉजिटिव ऊर्जा रहती है।

ये भी पढ़ेंः- मिल गया दिल्ली के स्कूलों में दहशत फैलाने वाला, 12वीं का छात्र ने दी बम से उड़ाने की धमकी