Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • बल्ब पर कभी नहीं मंडराएंगे कीड़े, बनी रहेगी घर की खूबसूरती, जान लें कैसे?

बल्ब पर कभी नहीं मंडराएंगे कीड़े, बनी रहेगी घर की खूबसूरती, जान लें कैसे?

कुछ देसी उपायों की मदद छोटे-छोटे से कीड़े और मच्छरों छुटकारा पाया जा सकता है. लहसुन में मौजूद तेज गंध कीड़ों को भगाने में कारगर साबित हो सकती है।

How to get rid of insects around lights home remedies
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 17:15:29 IST

नई दिल्ली: रात के समय घर में जलने वाले बल्ब के आसपास मंडराने वाले छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों न केवल परेशानी का कारण बनते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। ये कीड़े अक्सर खाने में गिर जाते हैं या मुंह, आंख, नाक, कान में घुसने के कारण बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कुछ देसी उपायों की मदद से इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है और आप अपने घर की खूबसूरती बरकरार रख सकते है.

लहसुन के घोल का इस्तेमाल करें

लहसुन में मौजूद तेज गंध कीड़ों को भगाने में कारगर साबित हो सकती है। लहसुन को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और पानी में मिलाकर उबाल लें। घोल को ठंडा कर स्प्रे बोतल में भरें और बल्ब के आसपास छिड़काव करें। लहसुन की तेज गंध से कीड़े बल्ब के पास भी नहीं आएंगे।

Garlic

लौंग का तेल है असरदार

लौंग का तेल भी इन कीड़ों को भगाने के लिए एक असरदार उपाय है। इसे पानी के साथ मिलाकर स्प्रे बॉटल में डालें और बल्ब के आसपास छिड़कें। लौंग की गंध हर प्रकार के कीड़ों को दूर भगाने में सहायक होती है।

नीम का तेल करेगा कीड़ों का सफाया

नीम के तेल में कीटनाशक गुण होते हैं। एक स्प्रे बॉटल में पानी डालकर उसमें नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे बल्ब के आसपास और घर के अन्य हिस्सों में छिड़कें। नीम की कड़वी गंध कीड़ों को तुरंत भगाने में मदद करती है।

बेकिंग सोडा और नींबू का रस

बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण भी कीड़ों को भगाने में मददगार होता है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बॉटल में भर लें और कमरे, किचन और बल्ब के आसपास छिड़काव करें। इस उपाय से कीड़े मर भी सकते हैं।

lemon and baking soda, home remedy

कपूर की गंध

कपूर की तेज गंध कीड़े बर्दाश्त नहीं कर पाते। कपूर के पाउडर या तेल को पानी में मिलाकर बल्ब के पास छिड़कें। इससे न केवल कीड़े दूर होंगे, बल्कि घर में ताजगी भी बनी रहेगी।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप आसानी से बल्ब के आसपास मंडराने वाले कीड़ों और मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शादी की सुहागरात पर खुला ऐसा राज, लड़का रह गया हक्का-बक्का, जानकर उड़ जाएंगे होश