नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। सीतारमण ने भाषण में महिलाओं पर खास फोकस रखा है। उन्होंने बताया कि सरकार आधी आबादी को मजबूत बनाने के लिए हर कदम उठा रही है। इस समय फाइनेंस मिनिस्टर ने लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लखपति दीदी को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान 1 करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा और अब इनकी(Lakhpati Didi Yojana) अब संख्या 3 करोड़ की जाएगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कि लखपति दीदी योजना क्या है।
क्या है लखपति दीदी योजना
जानकारी दे दें कि महिलाओं की आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने(Lakhpati Didi Yojana) के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। वहीं इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड से आने वाली महिलाओं को आगे लाना है और अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया भी कि लखपति दीदी स्कीम से 9 करोड़ महिलाओं की जिन्दगी बदली है और वे आत्मनिर्भर बनी हैं।
लखपति दीदी योजना के लाभ
- बता दें कि फाइनेंशियल नॉलेज से महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स चलाए जाते हैं, इनसे सेविंग, बजट, इन्वेस्टमेंट जैसी चीजों की जानकारी दी जाती हैं।
- लखपति दीदी योजना कि मदद से महिलाओं को सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिसके लिए उन्हें इंसेटिव्स मिलती है।
- वहीं लखपति दीदी स्कीम में महिलाओं को माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं दी जाती है और उन्हें स्मॉल लोन मिलते हैं।
- इस स्कीम की मदद से महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर भी फोकस किया जाता है। वहीं आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को बिजनेस स्टार्ट करने गाइड किया जाता है।
- इसके अलावा महिलाओं को इस योजना में फाइनेंशियल सुरक्षा भी दी जाती है। जिसके लिए किफायती बीमा कवरेज दिया जाता है और इससे उनकी फैमिली की सुरक्षा भी बढ़ती है।
- लखपति दीदी योजना में महिलाओं को पेमेंट के लिए मोबाइल वॉलेट, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने प्रोत्साहित किया जाता है।
- इस योजना के अंदर कई तरह के इंपॉवरमेंट प्रोग्राम्स भी चलाए जाते हैं। जिसकी मदद से महिलाएं कान्फिडेंस बनती हैं।
योजना को लेकर रिएक्शन
बता दें कि ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष और जीएसटी ग्रीवांस रिड्रेसल कमिटी के मेंबर मनीष खेमका का इस पर कहना है कि मोदी सरकार का ये बजट आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस बजट को युवाओं, करदाताओं और गरीबों को मद्देनज़र रखते हुए तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह है कि सरकार पर राजस्व का भार नहीं बढ़ेगा और हम 2070 के अपने नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और मध्यवर्गीय और नौकरी पेशा एक करोड़ करदाताओं को पुरानी टैक्स डिमांड से राहत मिलेगी जो बड़ा फैसला है।
ALSO READ:
- Weird Food Items: ये अजीब- गरीब फूड कॉम्बिनेशन्स के बारे में सुनकर हो जायेंगे बेहोश
- Couple Romance: अपने से ज्यादा उम्र के पति के साथ गई हनीमून मनाने, लोगों ने कही ये बात
- AJAB- GAZAB: एक्स बॉयफ्रेंड को वश में करने के चक्कर में ठगी लड़की